Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ऐतिहासिक सदाशिव धाम मेले में उमड़ा जनसैलाब.!सपा नेता ने मेला पहुंच देखी व्यवस्थाएं।

फतेहपुर:ऐतिहासिक सदाशिव धाम मेले में उमड़ा जनसैलाब.!सपा नेता ने मेला पहुंच देखी व्यवस्थाएं।
मेले में आए सपा नेता वीरेंद्र यादव

बसन्त पंचमी के अवसर पर सदाशिव धाम में लगने वाले मेले में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा.पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर हंसवा विकास खण्ड के मिचकी व टीसी गांव की मध्य सीमा में स्थिति प्राचीन सदाशिव धाम मंदिर के परिसर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा,आस पास के गांवो से इकठ्ठे हुए लोगों ने मेले में जमकर खरीददारी की ख़ासकर बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर गज़ब का उत्साह दिखा।मेले में चाट-बतासों के ठेले व खिलौनों की दुकानों में कुछ ज्यादा ही भीड़ दिखी।

सैकड़ो वर्ष पुराना है बसन्त पंचमी का मेला...

बसन्त पंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष लगने वाला सदाशिव धाम का मेला सैकड़ो वर्ष पुराना है।स्थानीय लोगों की माने तो क़रीब 300 वर्षो से बसन्त पंचमी के अवसर पर यह मेला सदाशिव धाम में लग रहा है।इस मेले में आस पास के गांवो से हजारों लोग आकर मेले का लुफ़्त उठाते हैं।

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

सदाशिव धाम से लोगों की पूरी होती हैं मनोकामना।

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

टीसी व मिचकी गाँव की मध्य सीमा में स्थित सदाशिव धाम मंदिर में भगवान शिव की पाताली  मूर्ति स्थापित है।मंदिर के पुजारी के अनुसार क़रीब 300 बरस पहले गाँव के ही एक ग्रामीण को सपना आया कि इस जगह पर भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान है ग्रामीण ने जब यह बात अन्य ग्रामीणों से बताई तो सबने उस जगह पहुंच उस स्थान पर खुदाई की,खुदाई के दौरान ही लोगों को भगवान शिव की शिवलिंग के रूप में मूर्ति ग्रामीणों की नज़र आई।स्थानीय लोगों की माने तो काफ़ी गहराई तक खुदाई करने के बावजूद भी शिवलिंग का अंतिम सिरा लोगों को पता नहीं चल सका है जिसके बाद सभी ने इस स्थान पर भगवान शिव की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा पाठ शुरू कर दिया और तभी से सदाशिव धाम में हर बरस बसन्त पंचमी के अवसर पर मेले का आयोजन होता है।

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

सपा नेता ने मेला पहुंच देखी व्यवस्थाएं...

सपा नेता व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मेला पहुंच स्थानीय लोगों से मुलाकात की साथ ही मेले में व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लिया। वीरेंद्र यादव ने कहा कि मेले तथा सदाशिव धाम को और सुंदर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।लोगों ने सपा नेता के इस प्रयास की जमकर तारीफ़ की आपको बता दे कि सपा नेता सदाशिव धाम के उत्थान  लिए पहले भी कई बार मदद कर चुके हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us