Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Ram Mandir News: हाथ में झंडा लेकर अहमदाबाद से अयोध्या धाम के लिए पैदल ही निकल पड़ा ये राम भक्त ! पिछले 35 दिनों से कर रहा है सफर

Ayodhya Ram Mandir News: हाथ में झंडा लेकर अहमदाबाद से अयोध्या धाम के लिए पैदल ही निकल पड़ा ये राम भक्त ! पिछले 35 दिनों से कर रहा है सफर
राम भक्त सुरेश निकल पड़ा पैदल यात्रा पर, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ayodhya Ram Mandir

22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा (Life Consecration) का कार्यक्रम होना है, जिसे लेकर देशभर में लोगों व श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में भक्त देश के कोने-कोने से अयोध्या भी पहुंच रहे हैं. ऐसे में एक भक्त गुजरात के अहमदाबाद (Ahemdabad) से 1350 किलोमीटर की अयोध्या धाम की यात्रा पर पैदल (Walking Journey) ही निकल पड़ा है.

गुजरात से अयोध्या धाम पैदल निकला ये रामभक्त

गुजरात के अहमदाबाद (Ahemdabad) से एक भक्त अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) के लिए पैदल ही निकल चुका है. हर कोई 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनना चाहता है. राम भक्त हाथो में झंडा लिए जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा कर देर रात बांदा (Banda) पहुंचा. जहां पर मौजूद लोगों ने उसका फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया. इस दौरान रामभक्त (Ram Devotee) सुरेश ने वहां मौजूद सभी लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि भगवान राम की तरह जियो और उनके आदर्शों पर चलो.

रास्ते में लोगों को संदेश देते हुए बढ़ रहे हैं आगे

अहमदाबाद (Ahemdabad) से बांदा (Banda) पहुंचने में सुरेश को 1100 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा है. इससे पहले वह अपने इस सफर की शुरुआत 2 दिसंबर को ही कर चुका था उसने ये भी बताया कि, अब उसकी कोशिश रहेगी कि वह अगले 10 दिनों में अयोध्या पहुँच जाए. हालांकि सुबह होते-होते एक बार फिर से जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए वह अपनी मंजिल की ओर बढ़ गया.

प्रभू श्रीराम का नाम लेते ही दूर हो जाती है सारी परेशानियां

इस राम भक्त का नाम सुरेश (Suresh) है, जो अहमदाबाद से 1350 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) के लिए निकल पड़ा है. उसने ये भी बताया कि सफर के दौरान उसे रास्ते मे कई दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा लेकिन प्रभु श्री राम का नाम लेते ही सारी दिक्कत व परेशानी दूर हो जाती थी हालांकि रास्ते मे उन्हें जो भी मिलता वह उसको बोलते है कि, सभी लोग जातिवाद छोड़कर एक हो जाओ क्योकि एकता में बल है.

35वें दिन पहुँचे बांदा फिर निकला आगे की यात्रा पर

उन्होंने ने अपने इस सफर की शुरुआत 2 दिसंबर को की थी. आज 35वे दिन 1100 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर वह बांदा पहुँच गए है उनकी कोशिश रहेगी कि अगले 10 दिनों में वह प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) पहुँच जाएं. सभी जानते हैं कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. हर कोई अपने-अपने तरीकों से इस दिन का साक्षी बनने के लिए प्रभू राम का नाम लेकर सहभागिता दिखा रहा है.

Read More: सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us