Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya News: गुजरात से अयोध्या लाई जा रही भव्य धूपबत्ती ! 108 फुट लंबी धूपबत्ती जलते ही खुशबू से महक उठेगी अयोध्या नगरी

Ayodhya News: गुजरात से अयोध्या लाई जा रही भव्य धूपबत्ती ! 108 फुट लंबी धूपबत्ती जलते ही खुशबू से महक उठेगी अयोध्या नगरी
वडोदरा से अयोध्या पहुंच रही भव्य धूपबत्ती, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ayodhya 108 Fit Dhoopbatti

श्री राम को समर्पित मंदिर के वातावरण को महकाने और महल को भक्तिमय करने के उद्देश्य से विशेष प्रकार की धूपबत्ती (Incense Sticks) बनाई गई है इस धूपबत्ती को प्राण-प्रतिष्ठा (Life Consecration) के दिन भगवान श्री राम के समक्ष जलाया जाएगा. इस धूपबत्ती की खासियत यह है कि इस कई तरह की जड़ी बूटियां के प्रयोग से बनाया गया है और करीब डेढ़ महीने तक यह अनवरत जलती रहेगी 3610 किलो वजनी इस धूपबत्ती की लंबाई 108 फीट लंबी होने की वजह से अयोध्या से 50 किलोमीटर की दूरी तक माहौल को महकाएगी हालांकि दो धूपबत्ती गुजरात के बड़ोदरा से लाई जा रही है जो रास्ते पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है.

वडोदरा से अयोध्या लाई जा रही है भव्य धूपबत्ती

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में कमेटी जुटी हुई है. जिसे लेकर देशभर के लोगों में उत्साह भी देखने को मिल रहा है, ऐसे में गुजरात के बड़ोदरा से 108 फीट लंबी धूपबत्ती (Incense Sticks) अयोध्या लाई जा रही है जो भरतपुर से होते हुए किरावली पहुंची इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे जिस रास्ते से यह धूपबत्ती होकर गुजरती है वहां पर लोगों की भीड़ लग जाती है.

50 किलोमीटर की दूरी तक महकायेगी माहौल

यह धूपबत्ती (Dhoopbatti) गुजरात के बड़ोदरा (Vadodra) में तैयार की गई है. इसे बनाने में 6 महीने का समय लगा है जिसे कई तरह की जड़ी बूटियां के साथ तैयार किया गया है ऐसा बताया जा रहा है कि यह धूपबत्ती डेढ़ महीने अनवरत चलेगी. 50 किलोमीटर के दायरे में यह अपनी खुशबू फैलाएगी. इस धूपबत्ती को बड़ोदरा से अयोध्या (Vadodra To Ayodhya) सड़क के रास्ते लाया जा रहा है.

धूपबत्ती बनाने वाले कारीगरों में भी उत्साह, 6 महीने लगे तैयार करने में

इस धूपबत्ती को बनाने वाले बड़ोदरा के रहने वाले बिहाभरबाड़ ने बताया कि, इस धूपबत्ती (Incense Sticks) को स्नेह पूर्वक भगवान श्री राम (Lord Ram) को समर्पित किया जाएगा. 6 महीने में तैयार की गई इस धूपबत्ती को गाय के गोबर और गाय के देसी घी व धूप सामग्री सहित कई अन्य जड़ी बूटियां के साथ-साथ बहुत सारा श्रम और श्रद्धा से इस आकर्षक धूपबत्ती को बनाया गया है, करीब डेढ़ महीने तक यह अनवरत जलती रहेगी.

3610 किलो वजनी इस धूपबत्ती की लंबाई 108 फीट लंबी होने की वजह से अयोध्या से 50 किलोमीटर की दूरी तक इसकी सुगंध पहुंचेगी. हालांकि ये धूपबत्ती गुजरात के बड़ोदरा से लाई जा रही है जो रास्ते पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है. जिसे प्राण प्रतिष्ठा (Life Consecration) के दिन रामलला को समर्पित की जाएगी. इसीलिए इस धूपबत्ती को गाने-बाजे के साथ सड़क के रास्ते अयोध्या ले जाया जा रहा है.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us