Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रियंका गांधी का फ़तेहपुर दौरा कांग्रेसी तैयारियों में जुटे.!

फतेहपुर:प्रियंका गांधी का फ़तेहपुर दौरा कांग्रेसी तैयारियों में जुटे.!
फाइल फोटो

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए ज़िले में आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो के माध्यम से जनता से रूबरू होंगी...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के आने का सिलसिला अब तेज़ी से शुरू हो चुका है।चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए अपने पार्टी के स्टार प्रचारकों की जनसभा व रोड शो कराने के लिए उत्सुक हैं।

इस बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी समर में पूरे दम खम के साथ उतरकर प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। प्रियंका मुख्य रूप से यूपी में कांग्रेस की खोई हुई सियासी जमीन को तलाश करने का प्रयास कर रही हैं।

फतेहपुर में प्रस्तावित प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे...

कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी छः अप्रैल को ज़िले में रोड शो के माध्यम से प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आ रहीं हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने  युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी 6 अप्रैल को जिले में आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले जहानाबाद पहुंचेंगी इसके बाद उनका काफ़िला रोड शो की शक्ल में बिंदकी के रास्ते होते हुए फतेहपुर पहुंचेंगा। हालांकि अभी तक इस रोड शो को लेकर ज़िले में प्रोटोकॉल नहीं आया है लेक़िन कांग्रेसी 6 अप्रैल को प्रस्तावित इस रोड शो को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

भारी भीड़ की संभावना...

प्रियंका के रोड शो को लेकर ज़िले के कांग्रेसी उत्साहित हैं औऱ रोड शो में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद लगाए हुए हैं।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका के इस रोड शो से फ़तेहपुर लोकसभा सीट में कितना असर पड़ता है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us