Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी उपचुनाव:बांगरमऊ पहुंचे क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मणों की नाराज़गी पर क्या कहा.!

यूपी उपचुनाव:बांगरमऊ पहुंचे क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मणों की नाराज़गी पर क्या कहा.!
बृजेश पाठक।

उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए ब्राह्मणों की सभा में पहुंचे यूपी के क़ानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए क्या कुछ कहा इस रिपोर्ट में पढ़ें..

उन्नाव:यूपी की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवम्बर को वोट डाले जाएंगे।इनमें से एक उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट है जो रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद रिक्त हुई थी।कुलदीप सिंह सेंगर बांगरमऊ से भाजपा का ही विधायक था।up assembly by election 2020

उपचुनाव के लिए इस सीट पर भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकांत कटियार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने आरती वाजपेयी, बसपा ने महेश पाल और सपा ने सुरेश पाल को उम्मीदवार बनाया है।

बुधवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बांगरमऊ क़स्बे में आयोजित ब्राह्मणों की सभा को सम्बोधित करने यूपी के क़ानून मंत्री बृजेश पाठक पहुँचे।उन्होंने ब्राह्मणों से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार को जिताने की अपील की।unnao bangarmau by election

इस दौरान क़ानून मंत्री ने युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए कहा कि-बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार को भारी जन समर्थन मिल रहा है।और वह भारी बहुमत से जीतेंगे।उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की भारी भीड़ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में उमड़ी है उससे स्थिति एक दम स्पष्ट हो गई है।up law minister brajesh pathak

हालांकि हाल के दिनों में यूपी में ब्राह्मण वर्ग की बीजेपी से नराजगी की खबरें आ रही हैं इस सवाल के जवाब में ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज की सभा में ब्राह्मणों की भारी भीड़ जुटी है।ब्राह्मण पूरी तरह से भाजपा के साथ है।उन्होंने नाराज़गी के जवाब में कहा कि-'होने दीजिए'।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us