Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ग्राउंड रिपोर्ट:25 जिलों में एक साथ सरकारी नौकरी कर करोड़ो रुपए हड़प करने का आरोप जिस शिक्षिका पर है उसकी सच्चाई भी जान लीजिए..!

अनामिका केस:घर के बाहर मौजूद परिजन।

एक साथ 25 जिलों में नौकरी कर करोड़ो लेने वाली अनामिका असल में है कौन.और मूल रूप से किस ज़िले में रहती है.पूरी ख़बर देखिए युगान्तर प्रवाह की इस ग्राउंड रिपोर्ट में..

फर्रुखाबाद:कथित तौर पर एक साथ 25 जिलों के कस्तूरबा गाँधी स्कूलों में तैनात जिस शिक्षिका अनामिका की चर्चा आज यूपी के साथ साथ पूरे देश में है।असल में वो कंहा की रहने वाली है उसका असली नाम क्या है उसके परिवार में कौन कौन लोग हैं इसकी पूरी पड़ताल युगान्तर प्रवाह द्वारा की गई है।बीते दिन कासगंज से जिस अनामिका को 25 अलग अलग जगहों पर फर्जीवाड़ा कर एक साथ नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वह फर्रुखाबाद ज़िले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर की रहने वाली है।अनामिका शुक्ला का वास्तविक नाम सुप्रिया जाटव पुत्री महिपाल सिंह है।

ये भी पढ़े-UP:जिसे अनामिका शुक्ला बताया जा रहा था..उसका असली नाम कुछ और है..!

इस संबंध में जब हमारी टीम पड़ताल करने गांव पहुंची ,तो सुप्रिया के पिता महिपाल सिंह जाटव ने बताया कि उनकी बेटी ने लगभग 2 वर्ष पूर्व बीए पास किया था।पढ़ाई के दौरान ही उसकी मुलाकात मैनपुरी ज़िले में रहने वाले एक नीतू नाम के लड़के से हुई थी जो अपने आप को शिक्षक बताता था।नीतू घर भी आता जाता था।

Read More: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब

उसी ने पुत्री सुप्रिया को नौकरी में लगवाने की बात कही थी इसके एवज में उसने रुपयों की डिमांड की थी।उस पर विश्वास कर हमारे द्वारा 50 हज़ार रुपए एडवांस के तौर पर दे दिए गए थे।और शेष रूपये नौकरी लगने के बाद देने की बात कही थी।

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

ये भी पढ़े-यूपी की एक सरकारी महिला टीचर ने ऐसी हरक़त की है जिसे आप सपने में भी नहीं सोच सकते..!

Read More: Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान

पिता महिपाल सिंह ने बताया कि मेरी बेटी सिर्फ बीए पास है उसने आगे की पढ़ाई नही की थी।उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनकी पुत्री यूपी के 25 जनपदों में कैसे नौकरी कर रही है।उनको सिर्फ इतना पता था कि बेटी कासँगज के एक स्कूल में नौकरी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि जब इस मामले की जानकारी हुई तो पुत्री को बीते दिन जनपद कासगंज के बीएसए ऑफिस में इस्तीफा देने के लिए भेजा था।जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या करता है परिवार..

गिरफ्तार हुई अनामिका उर्फ़ सुप्रिया जाटव के घर की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है।उसकी एक बड़ी बहन है जो हाईस्कूल तक की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती है।पिता ग़रीब किसान हैं जिनके पास मात्र दो बीघे खेत हैं।
इस बात की पुष्टि गांव वालों ने भी की है।ग्रामीणों के अनुसार सुप्रिया का परिवार बहुत ही गरीब है।मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा है।

पिता ने भी इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि पुत्री जब से नौकरी में लगी है।तब से केवल उसने घर पर पचास हजार रुपए ही दिए हैं।वेतन के रूप में सुप्रिया को मिली रकम कौन लेता रहा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़े-फर्रूखाबाद:श्रीनिवास चतुर्वेदी बनाए गए अध्यक्ष..!

पड़ताल के दौरान हमारी मुलाकात सुप्रिया की माँ मीरा देवी से हुई इस मामले के बाद से वो बेहद परेशान हैं।जब इस मामले का जिक्र हुआ तो वो रोने लगीं।रोते हुए ही उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र संघरत्न व संजय तथा 2 पुत्रियां है।पुत्री इस तरह के मामले में फंस जाएगी कभी सोचा नहीं था।वह उस नीतू नाम के व्यक्ति को कोस रहीं थीं जिसने ये पूरी साजिश रच उनकी बेटी को नौकरी के नाम पर इस तरह से फँसा दिया।

फ़िलहाल सुप्रिया जाटव पुलिस हिरासत में है।उससे लगातार पूछताछ जारी है।इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।यदि इस मामले की सही जाँच हुई तो यूपी के शिक्षा विभाग के अंदर फैले इस भ्रष्टाचार में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है!

09 Jun 2020 By Shubham Mishra

ग्राउंड रिपोर्ट:25 जिलों में एक साथ सरकारी नौकरी कर करोड़ो रुपए हड़प करने का आरोप जिस शिक्षिका पर है उसकी सच्चाई भी जान लीजिए..!

फर्रुखाबाद:कथित तौर पर एक साथ 25 जिलों के कस्तूरबा गाँधी स्कूलों में तैनात जिस शिक्षिका अनामिका की चर्चा आज यूपी के साथ साथ पूरे देश में है।असल में वो कंहा की रहने वाली है उसका असली नाम क्या है उसके परिवार में कौन कौन लोग हैं इसकी पूरी पड़ताल युगान्तर प्रवाह द्वारा की गई है।बीते दिन कासगंज से जिस अनामिका को 25 अलग अलग जगहों पर फर्जीवाड़ा कर एक साथ नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है वह फर्रुखाबाद ज़िले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर की रहने वाली है।अनामिका शुक्ला का वास्तविक नाम सुप्रिया जाटव पुत्री महिपाल सिंह है।

ये भी पढ़े-UP:जिसे अनामिका शुक्ला बताया जा रहा था..उसका असली नाम कुछ और है..!

इस संबंध में जब हमारी टीम पड़ताल करने गांव पहुंची ,तो सुप्रिया के पिता महिपाल सिंह जाटव ने बताया कि उनकी बेटी ने लगभग 2 वर्ष पूर्व बीए पास किया था।पढ़ाई के दौरान ही उसकी मुलाकात मैनपुरी ज़िले में रहने वाले एक नीतू नाम के लड़के से हुई थी जो अपने आप को शिक्षक बताता था।नीतू घर भी आता जाता था।

उसी ने पुत्री सुप्रिया को नौकरी में लगवाने की बात कही थी इसके एवज में उसने रुपयों की डिमांड की थी।उस पर विश्वास कर हमारे द्वारा 50 हज़ार रुपए एडवांस के तौर पर दे दिए गए थे।और शेष रूपये नौकरी लगने के बाद देने की बात कही थी।

ये भी पढ़े-यूपी की एक सरकारी महिला टीचर ने ऐसी हरक़त की है जिसे आप सपने में भी नहीं सोच सकते..!

पिता महिपाल सिंह ने बताया कि मेरी बेटी सिर्फ बीए पास है उसने आगे की पढ़ाई नही की थी।उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनकी पुत्री यूपी के 25 जनपदों में कैसे नौकरी कर रही है।उनको सिर्फ इतना पता था कि बेटी कासँगज के एक स्कूल में नौकरी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि जब इस मामले की जानकारी हुई तो पुत्री को बीते दिन जनपद कासगंज के बीएसए ऑफिस में इस्तीफा देने के लिए भेजा था।जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

क्या करता है परिवार..

गिरफ्तार हुई अनामिका उर्फ़ सुप्रिया जाटव के घर की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है।उसकी एक बड़ी बहन है जो हाईस्कूल तक की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती है।पिता ग़रीब किसान हैं जिनके पास मात्र दो बीघे खेत हैं।
इस बात की पुष्टि गांव वालों ने भी की है।ग्रामीणों के अनुसार सुप्रिया का परिवार बहुत ही गरीब है।मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पाल रहा है।

पिता ने भी इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि पुत्री जब से नौकरी में लगी है।तब से केवल उसने घर पर पचास हजार रुपए ही दिए हैं।वेतन के रूप में सुप्रिया को मिली रकम कौन लेता रहा इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़े-फर्रूखाबाद:श्रीनिवास चतुर्वेदी बनाए गए अध्यक्ष..!

पड़ताल के दौरान हमारी मुलाकात सुप्रिया की माँ मीरा देवी से हुई इस मामले के बाद से वो बेहद परेशान हैं।जब इस मामले का जिक्र हुआ तो वो रोने लगीं।रोते हुए ही उन्होंने बताया कि उनके दो पुत्र संघरत्न व संजय तथा 2 पुत्रियां है।पुत्री इस तरह के मामले में फंस जाएगी कभी सोचा नहीं था।वह उस नीतू नाम के व्यक्ति को कोस रहीं थीं जिसने ये पूरी साजिश रच उनकी बेटी को नौकरी के नाम पर इस तरह से फँसा दिया।

फ़िलहाल सुप्रिया जाटव पुलिस हिरासत में है।उससे लगातार पूछताछ जारी है।इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।यदि इस मामले की सही जाँच हुई तो यूपी के शिक्षा विभाग के अंदर फैले इस भ्रष्टाचार में कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है!

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us