Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ghaziabad SSP Suspend:सोनभद्र डीएम के बाद गाजियाबाद के एसएसपी सस्पेंड अफसरों में मचा हड़कंप

Ghaziabad SSP Suspend:सोनभद्र डीएम के बाद गाजियाबाद के एसएसपी सस्पेंड अफसरों में मचा हड़कंप
SSP Pavan Kumar (फाइल फोटो)

गुरुवार को सोनभद्र जिले के डीएम के ऊपर हुई निलंबन की कार्यवाई के बाद गाजियाबाद जिले के एसएसपी को भी योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. ताबड़तोड़ हो रही कार्यवाई से पूरे प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मच गया है. Ghaziabad SSP Pavan Kumar Suspended

Ghaziabad News:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी दूसरी पारी में पहले से ज्यादा आक्रमक नज़र आ रहें हैं. पारी की शुरुआत में ही उन्होंने लापवाह औऱ भ्रष्ट अफसरों पर आक्रमण तेज़ कर दिया है. गुरुवार को योगी की रडार में दो जिलों के अफ़सर आ गए. पहले सोनभद्र डीएम टी. के. शीबू को सस्पेंड किया गया इसके थोड़ी ही देर बाद शासन ने गाजियाबाद एसएसपी पवन कुमार को भी सस्पेंड कर दिया.

2009 बैच के आइपीएस अधिकारी पवन कुमार पर ड्यूटी में लापरवाही और अपराध को नियंत्रित करने में विफलता के लिए निलंबित किया गया है.

गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही बरतने की लगातार शिकायतें मिल रही थी.जिसकी जांच में पवन कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया था.

इसके बाद उन्हें निलंबित किया गया है.वह गाजियाबाद से पहले मुरादाबाद में एसएसपी थे. पवन कुमार की पहली पोस्टिंग ट्रेनिंग के दौरान एसपी सिटी आगरा के पद पर तैनात रहे थे.इसके बाद वह शामली, चित्रकूट, जौनपुर, उन्नाव, सीतापुर, सुल्तानपुर एसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us