Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:गौकशी प्रकरण में दो दरोगा समेत चार सस्पेंड एसओ के खिलाफ भी शुरू हुई कार्यवाही

Fatehpur UP News:गौकशी प्रकरण में दो दरोगा समेत चार सस्पेंड एसओ के खिलाफ भी शुरू हुई कार्यवाही
Fatehpur News:गौकशी प्रकरण में चार पुलिस कर्मी निलंबित। सांकेतिक फ़ोटो

खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव में हुई गौकशी के मामले में एसपी ने थाने के दो उपनिरीक्षकों समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है, साथ ही एसओ के खिलाफ भी जाँच बैठा दी है, एसओ का भी निलंबन तय माना जा रहा है. Fatehpur News

Fatehpur News: ज़िले में लगातार हो रही गौकशी से पुलिस सवालों के घेरे में है, इतना ही नहीं स्थानीय स्तर पर कसाइयों को पुलिस का संरक्षण भी प्राप्त है।आरोप है कि बीते दिनों खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव में प्रतिबंधित माँस के साथ पकड़े गए कसाइयों को थाने से ही छोड़ दिया गया था।जिसकी जांच एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी थी जाँच में मामला सही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से चार पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। Fatehpur Latest News

एसपी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि थाना खखरेरू अंतर्गत गोकशी में संलिप्त पाये गये उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख व अनीश कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए निलंबन की कार्यवाही की जा रही है व हेड कॉन्स्टेबल मनोज  कुमार और कांस्टेबल राजेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है साथ ही उपरोक्त सभी के विरुद्ध विभागीय जांच की जा रही है।औऱ प्रभारी निरीक्षक खखरेरू की भी संलिप्तता के दृष्टिगत उनके विरुद्ध सीओ सिटी द्वारा जांच करायी जा रही है, जांचोपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। Pauli Gaukashi Case

उल्लेखनीय है कि गुरुवार रात थाना क्षेत्र के पौली गाँव में एक बिल्डिंग मशीन की दुकान में पुलिस ने छापेमारी कर गौमांस के साथ कसाइयों को पकड़ा था।लेकिन रात में ही पुलिस ने पकड़े गए कसाइयों को सेटिंग करके छोड़ दिया।स्थानीय स्तर पर लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने पकड़े गए हैदर नाम के युवक को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। Khakhreru Gaukashi News Fatehpur UP News

लेकिन मामला जब एसपी के संज्ञान में आया औऱ उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई तो पुलिस वालों की गौकशी में संलिप्तता सामने आई जिसके बाद एसपी ने दोषी पुलिस वालों पर सख़्त एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित किया है।एसओ दीपनारायण सरोज के खिलाफ भी जाँच जारी है उनका भी निलंबन तय माना जा रहा है। Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

ज़िले में बड़े पैमाने पर हो रही है गौकशी..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

ज़िले में अभी भी बड़े पैमाने पर गोकशी हो रही है।हाल ही में अभी ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गाँव में कसाई गोमांस के साथ पकड़े गए थे।इसके अलावा थरियांव थाना क्षेत्र भी हमेशा से गौकशी के लिए कुख्यात रहा है।यहाँ के अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में हमेशा से गौकशी होती रही है।क्षेत्र में अन्ना घूम रहे गौवंश भी अचानक ग़ायब हो जाते हैं चर्चा है कि गौतस्कर ही इन गौवंशो को रात्रि में ले जाते हैं औऱ फ़िर जंगलों में कत्ल कर मांस की सप्लाई करते हैं।थरियांव थाना औऱ हंसवा चौकी की पुलिस भी सवालों के घेरे में है।Fatehpur Gaukashi News Thana Thariyav

Read More: Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव

Tags:

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us