Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Gaushala News:फतेहपुर की गौशाला में तड़प तड़प मर रहे गौवंश बजरंग दल के साथ ग्रामीणों का हंगामा जिम्मेदारों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News:गौशाला में हंगामा करते ग्रामीण

फतेहपुर की गौशालाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार दिनों दिन बढ़ता जा रहा है.आरोप है कि जिम्मेदार मवेशियों के हिस्से की रक़म (चारा, दाना, आदि के लिए) स्वयं डकार रहें हैं. शनिवार को बहुआ विकास खण्ड के फतेहनगर करसूमा ग्राम सभा की लक्ष्मणपुर गौशाला में जमकर हंगामा हुआ.पढ़ें पूरी ख़बर. Fatehpur Gaushala News fatehnagar karsuma nandi gaushala

Fatehpur News:गौवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार द्वारा प्रदेश भर में स्थापित कराई गईं गौशालाओ में भ्रष्टाचार चरम पर है.सरकार के पूरे पांच साल बीतने को है औऱ ठीक दो महीने बाद नई सरकार का गठन होगा.लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुके मातहतों के चलते गौवंशों का संरक्षण तो दूर उल्टा उनकी औऱ भी ज्यादा दुर्दशा हो गई. Fatehpur Fatahngar Karsuma News

ताजा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहुआ विकास खण्ड अन्तर्गत आने वाले फतेहनगर करसूमा की लक्ष्मणपुर गौशाला का है जहाँ शनिवार को ग्रामीणों ने गौवंशों की दुर्दशा पर हल्ला बोल दिया.सूचना पर विहिप औऱ बजंरग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुँच गए.Fatehpur Laxmanpur Gaushala News

गौशाला में न तो गौवंश को इस भीषण ठंड में बचाने की व्यवस्था है और न ही उनके लिए पर्याप्त चारा,दाना नतीज़न मवेशी भूख औऱ ठंड से तड़प तड़पकर मर रहें हैं.आरोप है कि पंचायत सचिव औऱ ग्राम प्रधान तड़प रही जिंदा गायों को वहीं दफना दे रहें हैं.

ग्रामीणों औऱ विहिप के हंगामे के बाद मौक़े पर अफ़सर भी पहुँचें.जिसके बाद खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) की तहरीर पर ग्राम प्रधान कलावती, सचिव ललित गौतम और सुपरवाइजर सुरेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है. साथ ही सीडीओ ने पूरे प्रकरण में बीडीओ से जवाब तलब किया है.

Read More: Fatehpur News: फ़तेहपुर में मोहब्बत की गुस्ताख़ी, खालू से इश्क़ की ज़िद पर सड़क पर तमाशा

ग्रामीणों की सूचना पर विहिप जिलाध्यक्ष डॉ.विजय शंकर मिश्रा,गौवंश संरक्षण प्रमुख शानू सिंह, बजरंग दल के आनंद तिवारी, धनपत मौर्य आदि पहुँचें थे.हिन्दू संगठनों ने गौवंशों की दुर्दशा पर भारी रोष व्यक्त किया.और हंगामा करने लगे.

Read More: UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल

जिसके बाद मौके सीडीओ सत्यप्रकाश,नायाब तहसीलदार विकास पांडेय व भारी पुलिस बल पहुँचा.सीडीओ ने भरोसा दिलाया कि जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाई की जाएगी जिसके बाद लोग शांत हुए.

Read More: फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए

बता दें कि फतेहपुर ज़िले का हाल बहुत बुरा है, यहाँ गौशालाओं में गौवंशों की दुर्दशा की खबरें हमेशा से आती रहीं हैं.बावजूद इसके अधिकारी अपनी कमियों को दूर करने के बजाए डरा धमकाकर इन पर परदा डालने का कुत्सित प्रयास करते रहें हैं.

तत्कालीन जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह के समय तो ज़िले की गौशालाओ में भ्रष्टाचार की खुली छूट हो गई थी.लेकिन मौजूदा जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के आने के बाद गौशालाओं की स्थिति में सुधार हुआ था.लेकिन उनकी सख़्ती ज्यादा दिन चल न सकी औऱ गौवंशो के हिस्से की रक़म जिम्मेदार फ़िर हड़पने लगे.

15 Jan 2022 By Shubham Mishra

Fatehpur Gaushala News:फतेहपुर की गौशाला में तड़प तड़प मर रहे गौवंश बजरंग दल के साथ ग्रामीणों का हंगामा जिम्मेदारों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News:गौवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार द्वारा प्रदेश भर में स्थापित कराई गईं गौशालाओ में भ्रष्टाचार चरम पर है.सरकार के पूरे पांच साल बीतने को है औऱ ठीक दो महीने बाद नई सरकार का गठन होगा.लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुके मातहतों के चलते गौवंशों का संरक्षण तो दूर उल्टा उनकी औऱ भी ज्यादा दुर्दशा हो गई. Fatehpur Fatahngar Karsuma News

ताजा मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहुआ विकास खण्ड अन्तर्गत आने वाले फतेहनगर करसूमा की लक्ष्मणपुर गौशाला का है जहाँ शनिवार को ग्रामीणों ने गौवंशों की दुर्दशा पर हल्ला बोल दिया.सूचना पर विहिप औऱ बजंरग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुँच गए.Fatehpur Laxmanpur Gaushala News

गौशाला में न तो गौवंश को इस भीषण ठंड में बचाने की व्यवस्था है और न ही उनके लिए पर्याप्त चारा,दाना नतीज़न मवेशी भूख औऱ ठंड से तड़प तड़पकर मर रहें हैं.आरोप है कि पंचायत सचिव औऱ ग्राम प्रधान तड़प रही जिंदा गायों को वहीं दफना दे रहें हैं.

ग्रामीणों औऱ विहिप के हंगामे के बाद मौक़े पर अफ़सर भी पहुँचें.जिसके बाद खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) की तहरीर पर ग्राम प्रधान कलावती, सचिव ललित गौतम और सुपरवाइजर सुरेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है. साथ ही सीडीओ ने पूरे प्रकरण में बीडीओ से जवाब तलब किया है.

ग्रामीणों की सूचना पर विहिप जिलाध्यक्ष डॉ.विजय शंकर मिश्रा,गौवंश संरक्षण प्रमुख शानू सिंह, बजरंग दल के आनंद तिवारी, धनपत मौर्य आदि पहुँचें थे.हिन्दू संगठनों ने गौवंशों की दुर्दशा पर भारी रोष व्यक्त किया.और हंगामा करने लगे.

जिसके बाद मौके सीडीओ सत्यप्रकाश,नायाब तहसीलदार विकास पांडेय व भारी पुलिस बल पहुँचा.सीडीओ ने भरोसा दिलाया कि जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाई की जाएगी जिसके बाद लोग शांत हुए.

बता दें कि फतेहपुर ज़िले का हाल बहुत बुरा है, यहाँ गौशालाओं में गौवंशों की दुर्दशा की खबरें हमेशा से आती रहीं हैं.बावजूद इसके अधिकारी अपनी कमियों को दूर करने के बजाए डरा धमकाकर इन पर परदा डालने का कुत्सित प्रयास करते रहें हैं.

तत्कालीन जिला अधिकारी संजीव कुमार सिंह के समय तो ज़िले की गौशालाओ में भ्रष्टाचार की खुली छूट हो गई थी.लेकिन मौजूदा जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के आने के बाद गौशालाओं की स्थिति में सुधार हुआ था.लेकिन उनकी सख़्ती ज्यादा दिन चल न सकी औऱ गौवंशो के हिस्से की रक़म जिम्मेदार फ़िर हड़पने लगे.

Tags:

Latest News

Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप Lucknow News: जिला कोर्ट के बाहर वकीलों और पुलिस में हिंसक टकराव, चैंबर तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव, लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर रविवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर नगर...
यूपी में कुदरत का करिश्मा: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, दो बेटे और दो बेटियां, डॉक्टर भी हैरान
आजम खान को बड़ा झटका: IAS आन्जनेय कुमार पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा
Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ

Follow Us