Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News:फतेहपुर के देवराज हत्याकांड का खुलासा पत्नी ने प्रेमियों की मदद से कराई थी पति की सिर काटकर हत्या

Fatehpur Murder News:फतेहपुर के देवराज हत्याकांड का खुलासा पत्नी ने प्रेमियों की मदद से कराई थी पति की सिर काटकर हत्या
Fatehpur News:पुलिस हिरासत में आरोपी

यूपी के फतेहपुर ज़िले में बीते दिनों बरामद हुई सिर कटी लाश की शिनाख्त देवराज पासवान के रूप में हुई थी.देवराज का बड़ी ही बेरहमी के साथ क़त्ल किया गया था.इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा पुलिस द्वारा कर दिया गया है.मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.पढ़ें पूरी ख़बर विस्तार से. Fatehpur Ghazipur Thana Devraj Paswan Murder Case three accused arrested

Fatehpur Latest Murder News:फतेहपुर के देवराज हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.हत्यारे औऱ कोई नहीं मृतक की पत्नी औऱ उसके प्रेमी हैं.पत्नी के सम्बंध गैर मर्दों से थे जिसके चलते देवराज पत्नी के साथ मारपीट करता था.इसी से गुस्साई पत्नी ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया औऱ फ़िर उन्ही दो प्रेमियों से पति देवराज का बेरहमी से क़त्ल करवा दिया.Fatehpur Murder News

मामला ज़िले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के क़स्बे से जुड़े हुए पासिन डेरा का है.बीते 29 अक्टूबर को कस्बा के नजदीक ही पासिन डेरा के पास हरगोविंद की बगिया में स्थित कुएं से स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक शव बरामद किया था.शव पूरी तरह से सड़ चुका था.औऱ शव का सिर भी ग़ायब था. Fatehpur News

पुलिस ने कुएं से धड़ बरामद करने के बाद आस पास खोजबीन की तो थोड़ी दूर पर ही एक कटा हुआ सिर बरामद हुआ.पुलिस ने आस पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई तो जिसके बाद एक महिला ने शव की शिनाख्त अपने ग़ायब बेटे देवराज के रूप में की.बता दें कि देवराज  26 अक्टूबर की शाम से लापता हो गया था.पत्नी फूलमती ने गाजीपुर थाने में 27 अक्टूबर को गुमसुदगी दर्ज कराई थी. Fatehpur Murder News

पहले दिन से पत्नी पर था पुलिस को शक..

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

मृतक देवराज उर्फ़ झूरी पासवान टेंपो चालक था.27 अक्टूबर को उसके ग़ायब होने की सूचना पत्नी फूलमती ने थाने में दी थी.29 अक्टूबर को जब पुलिस ने सिर कटी लाश बरामद की तो देवराज के परिजन भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँचें.बताया जा रहा है कि सिर कटे धड़ की शिनाख्त देवराज की माता ने उसके हाँथ में गुदे हुए निशान से की थी जबकि पत्नी अमभिज्ञता जता रही थी.तभी से पुलिस का शक पत्नी पर था.गाजीपुर थाना अध्यक्ष नीरज यादव औऱ उनकी टीम व सर्विलांस टीम ने मामले की जाँच शुरू की.जिसके क्रम में कस्बा निवासी राजेन्द्र उर्फ़ सिंटू पासवान व उमेश पासवान का नाम सामने आया. Fatehpur Crime News

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि राजेन्द्र उर्फ़ सिंटू के साथ देवराज की पत्नी का अवैध सम्बन्ध था.पति को जब इसकी भनक लगी तो वह विरोध करने लगा औऱ पत्नी को आए दिन मारने पीटने लगा.जिसके बाद पत्नी ने पति को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई.राजेन्द्र ने इस काम के लिए अपने एक साथी उमेश पासवान को शामिल किया.औऱ 26 अक्टूबर की शाम शराब पिलाने के बहाने देवराज को बाग में बुलाया पहले तीनों ने शराब पी औऱ फ़िर उसके बाद राजेन्द्र औऱ उमेश ने चापड़ (बांका) से सिर काटकर देवराज की हत्या कर दी.Fatehpur Devraj Paswan Murder Case

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर थाना पुलिस औऱ सर्विलांस टीम ने इन जघन्य हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी औऱ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इस ब्लाइंड मर्डर केस के सफ़ल अनावरण के लिए एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को शाबासी देते हुए अपनी तरफ़ से 10 हज़ार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की. Fatehpur News

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us