Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर बन फतेहपुर का नाम किया रोशन

Fatehpur News : उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर बन फतेहपुर का नाम किया रोशन
गिरजेश त्रिवेदी।

फ़तेहपुर (fatehpur news) ज़िले के रहने वाले गिरजेश त्रिवेदी ने उत्तराखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित हो पूरे ज़िले का नाम रोशन किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:(Fatehpur news) छोटे से गाँव से निकलकर सफलता का मुक़ाम छूने वाले गिरजेश त्रिवेदी ने अपने गाँव का ही नहीं पूरे ज़िले का नाम रोशन किया है।खागा तहसील के विजयीपुर ब्लॉक के सिलमी गाँव के रहने वाले गिरजेश कुमार त्रिवेदी उर्फ़ आशीष का चयन उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट (सहायक) प्रोफेसर के पद पर हुआ है।

गिरजेश के पिता कमलेश त्रिवेदी साधारण किसान हैं।प्राथमिक शिक्षा गाँव के सरकारी स्कूल से प्राप्त करने के बाद गिरजेश ने हाईस्कूल औऱ इंटर की पढ़ाई विजयीपुर में स्थित एक इंटर कॉलेज से की थी।

बचपन से ही पढ़ाई में मन लगाने वाले गिरजेश का सपना था कि वह प्रोफेसर बने इसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी थी।साल 2013 में जेआरएफ की परीक्षा की पास की थी।इसके बाद ग्वालियर के विश्व विद्यालय से पीएचडी की।

गिरजेश के चयन की खबर जैसे ही परिवार के लोगों को पता चली तो सभी ख़ुशी से झूम उठे।घर पहुँच बधाई देने वालों का तांता लग गया।गाँव के लोग भी बेहद खुश दिखे।

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

गिरजेश ने अपनी सफलता पर कहा कि माता पिता का आशीर्वाद औऱ गुरुवों के कुशल मार्गदर्शन की वजह से उन्हें यह सफलता मिली है।(Fatehpur news)

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us