Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा जानें क्या है मामला

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा जानें क्या है मामला
Fatehpur Crime News:फतेहपुर में सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का हंगामा

पिटाई में घायल हुए युवक अतुल मिश्रा ने इलाज़ के दौरान शुक्रवार की रात कानपुर के हैलेट अस्पताल में दम तोड़ दिया.पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह शव गाँव पहुँचा तो परिजन शव लेकर गाजीपुर चौराहे पहुँच गए.औऱ सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया. Fatehpur Crime News Ghazipur Atul Mishra Murder

Fatehpur Crime News:फतेहपुर के गाजीपुर कस्बा चौराहे में रविवार सुबह जमकर हंगामा हुआ.गाजीपुर थाना पुलिस के साथ साथ कई थानों औऱ चौकियों का पुलिस फ़ोर्से मौजूद रहा.हंगामे की सूचना पर सदर एसडीएम औऱ सीओ भी मौक़े पर पहुँचे.सैकड़ो की तादाद में जमा ग्रामीण सड़क पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.घण्टों चौराहे की सड़कें जाम रहीं. Fatehpur Murder News

क्या है पूरा मामला..

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव निवासी अतुल मिश्रा (26) पर पुरानी रंजिश में बीते गुरुवार की शाम गांव के ही राकेश औऱ उसके पुत्रों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था.हमले में घायल युवक अतुल ने शुक्रवार की रात कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया था.पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह शव गाँव पहुंचा.जिसके बाद परिजन शव को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर गाजीपुर चौराहे पहुँच गए.औऱ पुलिस पर हत्यारों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए चौराहा जाम कर दिया. Fatehpur Atul Mishra Murder

परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है.उनका कहना था कि पहले भी दो बार आरोपी मृतक और उसके परिजनों पर हमला कर चुके थे.इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की.जिससे उनके मंसूबे बढ़े हुए थे और फिर दीपावली की रात अतुल पर हमला कर उसकी जान ले ली.Fatehpur Murder News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

घण्टों चला हंगामा..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

एसडीएम औऱ सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया जिसके बाद करीब दो बजे ग्रामीण चौराहे से शव को औगासी यमुना नदी किनारे अंतिम संस्कार को ले गए.Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस ने मृतक के पिता उदित मिश्रा की तहरीर पर बहादुरपुर गांव निवासी राकेश और उनके तीन पुत्रों आशीष, बाबू, बल्ली व भाई राजू के खिलाफ हत्या और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us