Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:राज्यमंत्री धुन्नी सिंह की शिकायत पर कार्रवाई..मुन्ना सिंह के मौरंग खनन पट्टे की निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू.!

फ़तेहपुर:राज्यमंत्री धुन्नी सिंह की शिकायत पर कार्रवाई..मुन्ना सिंह के मौरंग खनन पट्टे की निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू.!
सांकेतिक फ़ोटो।साभार-गूगल

भाजपा नेता अभय प्रताप उर्फ़ पप्पू सिंह के बड़े भाई व पूर्व कापरेटिव चेयरमैन उदय प्रताप उर्फ़ मुन्ना सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फ़तेहपुर:पूर्व कॉपरेटिव चेयरमैन उदय प्रताप सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र लखनऊ के जिलाधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया है।उन पर आरोप है कि उन्होंने अपना आपराधिक इतिहास छिपाकर लखनऊ के पते के आधार पर चरित्र प्रमाण पत्र बनवा खागा तहसील क्षेत्र के कोट में मौरंग खनन का पट्टा लिया था। fatehpur news

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले की शिकायत यूपी सरकार में राज्य मंत्री व ज़िले की हुसैनगंज विधानसभा सीट से विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ धुन्नी सिंह ने की थी।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि मुन्ना सिंह ने अपना फ़तेहपुर का आपराधिक इतिहास छिपाकर लखनऊ के पते से चरित्र प्रमाण पत्र जारी करा लिया है। fatehpur dhunni singh news

इस शिकायत के बाद लखनऊ डीएम ने फतेहपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिख जाँच कराने को कहा था।इसके बाद डीएम ने तत्कालीन एसपी प्रशान्त वर्मा से जाँच करवाई थी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

लखनऊ डीएम द्वारा मुन्ना सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के बाद उनके द्वारा खागा तहसील के कोट में लिया गया मौरंग खनन का पट्टा निरस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

फतेहपुर के खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने मीडिया में जारी किए गए अपने बयान में कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र के निरस्त होने का पत्र प्राप्त हुआ है।इसी आधार पर मौरंग खदान का पट्टा निरस्त किया जा रहा है।पट्टे के लिए जमा की गई पौने दो करोड़ की धनराशि भी जब्त की जा रही है। fatehpur munna singh 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

ग़ौरतलब है कि उदय प्रताप सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह एक बड़े व्यवसाई व ज़िले के रसूखदार व्यक्ति हैं।वह पूर्व में कॉपरेटिव के चैयरमैन रह चुके हैं।वर्तमान में उनके छोटे भाई भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह की पत्नी निवेदिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

लखनऊ डीएम द्वारा मुन्ना सिंह का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के बाद उनके द्वारा खागा तहसील के कोट में लिया गया मौरंग खनन का पट्टा निरस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

फतेहपुर के खनन अधिकारी मिथलेश पांडेय ने मीडिया में जारी किए गए अपने बयान में कहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र के निरस्त होने का पत्र प्राप्त हुआ है।इसी आधार पर मौरंग खदान का पट्टा निरस्त किया जा रहा है।पट्टे के लिए जमा की गई पौने दो करोड़ की धनराशि भी जब्त की जा रही है। fatehpur munna singh 

ग़ौरतलब है कि उदय प्रताप सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह एक बड़े व्यवसाई व ज़िले के रसूखदार व्यक्ति हैं।वह पूर्व में कॉपरेटिव के चैयरमैन रह चुके हैं।वर्तमान में उनके छोटे भाई भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह की पत्नी निवेदिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us