Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPSC Suraj Tiwari: सूरज तिवारी के हौसले के मुरीद हुए अखिलेश,हांथ पैर कटे पास की यूपीएससी परीक्षा, पिता दर्जी का काम करते हैं

UPSC Suraj Tiwari: सूरज तिवारी के हौसले के मुरीद हुए अखिलेश,हांथ पैर कटे पास की यूपीएससी परीक्षा, पिता दर्जी का काम करते हैं
यूपी मैनपुरी के सूरज तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की

UPSC CSE Results 2022: यूपी के मैनपुरी के रहने वाले सूरज तिवारी को दिव्यांग्यता भी मात नहीं दे पाई.उन्होंने प्रथम प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करते हुए 917वीं रैंक अर्जित कर क्रीर्तिमान स्थापित किया है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनके इस हौसले के मुरीद हो गए हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी के मैनपुरी के रहने वाले दिव्यांग सूरज तिवारी ने यूपीएससी में अर्जित की 917वीं रैंक
  • आर्थिक स्थिति और दिव्यंता भी रोक नहीं पाई सूरज के हौसले को पिता राजेश तिवारी पेशे से दर्जी हैं
  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी सूरज तिवारी को बधाई

UPSC CSE Suraj Tiwari Mainpuri: "ऐ पर्वत तू जिसकी लाचारी पे हंसता था अब तक वही तेरी चोटी पे जा बैठा है बैसाखियां लेकर" ट्रेन हादसे में दोनो पैर दाहिना हांथ और बाएं हांथ की दो अंगुलिया गवां चुके सूरज तिवारी को उनके हौसलों ने जिंदा रखा. दिव्यंगता को आड़े हाथों लेकर उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करते हुए 917वीं रैंक अर्जित की. यूपी के मैनपुरी जनपद के कुरावली कस्बे के रहने वाले सूरज के पिता राजेश तिवारी पेशे से दर्जी का काम करते हैं

दिव्यंगता और आर्थिक स्थिति को नहीं बनने दी रास्ते की मुश्किलें (UPSC CSE SurajTiwari)

मैनपुरी के सूरज तिवारी के पिता पेशे से दर्जी हैं उनके बड़े भाई राहुल ने साल 2017 में जान दे दी थी उसके बाद उसी साल बादलपुर रेलवे स्टेशन के पर उनका पैर फिसला और ट्रेन की चपेट में आकर उन्होंने अपने दोनो पैर दाहिना हांथ और बाएं हांथ की दो अंगुलियां गवां दी थी. भाई की मौत और सूरज के साथ हुए इस हादसे से राजेश तिवारी का पूरा परिवार टूट गया था.

मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में सूरज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महर्षि परशुराम स्कूल से की और उसके बाद दसवीं की पढ़ाई साल 2011 में एसबीआरएल इंटर कॉलेज मैनपुरी से की. 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपूर्णानंद इंटर कॉलेज अरम सराय बेवर से पास की. ट्रेन हादसे का शिकार होने के बाउजूद सूरज ने हौसला न छोड़ते हुए वर्ष 2021 में दिल्ली के जेएनयू विश्वविद्यालय से बीए और फिर एम की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे और पहले ही प्रयास में उन्होंने 917वीं रैंक अर्जित करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण कर ली

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी बधाई (UPSC CSE Suraj Tiwari Mainpuri)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

मैनपुरी जनपद में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब यूपीएससी का रिजल्ट आया. सूरज के मित्र और रिश्तेदार उनको बधाई देने के लिए उनके घर आने लगे. उनके पिता राजेश तिवारी खुशी से झूम उठे उनको यकीन ही नहीं हुआ कि उनके बेटे ने इतनी बड़ी परीक्षा पास कर ली है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई देते हुए सोसल मीडिया में लिखा कि "मैनपुरी के दिव्यांग सूरज तिवारी ने आईएएस की परीक्षा पहली बार में ही निकाल कर साबित कर दिया कि संकल्प की शक्ति अन्य सब शक्तियों से बड़ी होती है. सूरज की इस ‘सूरज’ जैसी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us