
UPPCL Strike Latest News : बिजली कर्मियों ने समाप्त की हड़ताल काम पर लौटेंगे बिजली कर्मी
On
ऊर्जा मंत्री के साथ रविवार को बिजली कर्मियों के साथ हुई वार्ता सफल हो गई है. बिजली कर्मियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है.
हाईलाइट्स
- बिजली कर्मियों ने समाप्त की हड़ताल..
- ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता सफ़ल..
- हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों के विरुद्ध हुई कार्रवाइयां समाप्त होंगीं..
UPPCL Latest News : बिजली कर्मियों ने आखिरकार हड़ताल वापस ले ली है. रविवार को ऊर्जा मंत्री के साथ विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई वार्ता सफल होने का दावा किया जा रहा है.

वार्ता के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बयान दिया है कि संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद है.बिजली कर्मचारी मेरे परिवार के अंग हैं. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और आवश्यकताओं की पूर्ति की जाएगी. पिछले समझौते पर हम वार्ता करेंगे.

Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
