Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Smart Phone Tablet Yojana : यूपी में 35 लाख युवाओं को मिलेगा स्मार्ट फोन टैबलेट, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

UP Smart Phone Tablet Yojana : यूपी में 35 लाख युवाओं को मिलेगा स्मार्ट फोन टैबलेट, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
यूपी स्मार्ट फोन टैबलेट योजना से 35 लाख युवाओं को मिलेगा लाभ

यूपी की योगी सरकार ने विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 35 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करेगी. अबतक 60 लाख युवाओं ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर दिया है. इस योजना के तहत योगी कैबिनेट ने 10 लाख टैबलेट और 25 स्मार्टफोन खरीदने की निविदा को मंजूरी दे दी है.


हाईलाइट्स

  • यूपी में आगामी छः माह में 35 लाख युवाओं को मिलेगा टैबलेट स्मार्टफोन
  • विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 2 करोड़ युवाओं को पांच वर्षों में मिलेगा टैबलेट स्मार्टफोन
  • योजना का लाभ लेने के लिए शिक्षण संस्थान डीजी शक्ति पोर्टल में करें रजिस्ट्रेशन

UP Smart Phone Tablet Yojana : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं को आधुनिक और सशक्त बनाने के लिए युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की पूरी तैयारी कर चुकी है. योगी सरकार विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पांच वर्षों में 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है.

2022-2023 के लिए बजट में 3600 करोड़ का प्रवधान रखा है जिसके तहत 35 लाख युवाओं को टैबलेट-स्मार्टफोन वितरित किए जायेंगे. मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा की इस योजना के तहत भाजपा सरकार युवाओं का सशक्तिकरण करेगी

इस योजना के तहत किसको मिलेगा लाभ...

विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत जो छात्र तकनीकी व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी हैं उनको टैबलेट दिए जाएंगे जबकि स्नातक, परास्नातक, कौशल विकास, डिप्लोमा,  पैरामेडिकल, और नर्सिंग के सहित विभिन्न शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों पढ़ने वाले युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे साथ ही इस योजना के तहत सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीकृत युवाओं को भी लाभ मिलेगा

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

कैसे करें इस योजना में रजिस्ट्रेशन..

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए शिक्षण संस्थानों को "डीजी शक्ति" पोर्टल पर अपने छात्रों का विवरण अपलोड करना करना होगा. औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की इस वर्ष सभी पात्र विद्यार्थियों को आगामी 6 माह के अंतर्गत स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

अगले वित्तीय वर्ष में अन्य पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा. जानकारी के मुताबिक इस योजना का लक्ष्य 2 करोड़ युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करना है

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us