Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Savera Yojana: यूपी पुलिस की क्या हैं 'सवेरा योजना' कैसे मिलेगा इसका लाभ, फतेहपुर में 17 हज़ार से अधिक ने कराया पंजीकरण

यूपी पुलिस सवेरा योजना : फोटो प्रतीकात्मक

UP Savera Yojana Fatehpur: सवेरा योजना यूपी पुलिस की सकारात्मक पहल है, इस पहल के जरिये पुलिसकर्मी, बीट प्रभारी 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम लेने खुद उनके घरों पर जाएंगे. ऐसे लोग जो अकेले हैं उनकी कोई भी परेशानी हो तो उन्हें पुलिस द्वारा हर तरह की सुरक्षा मुहैया कराएगी. बुजुर्ग 112 नम्बर पर इसका पंजीकरण करा सकते हैं. जिससे नजदीकी थाने में आपकी डिटेल्स आ जाती है. फिर पुलिस कर्मी घरो पर जाकर सत्यापन करते हैं.

हाईलाइट्स

  • यूपी सवेरा योजना यूपी पुलिस की सराहनीय पहल
  • 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई सवेरा योजना
  • 112 पर पंजीकरण करा सकते हैं, पुलिसकर्मी कुशलक्षेम पूछने जाएगी घर

UP Police Savera Yojana Fatehpur: सवेरा योजना पुलिस की ऐसी पहल है जो वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए बनाई गई है. 60 वर्ष या अधिक वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही सवेरा योजना की शुरुआत की गई है. सवेरा योजना का मकसद है कि इन लोगों की जिंदगी में भी हमेशा उजाला बना रहे. फतेहपुर में अब तक 17 हजार से अधिक बुजुर्गों ने पंजीकरण कराया है. चलिए जानते है कि ये योजना क्या हैं और इसके क्या लाभ है.

सवेरा योजना को लेकर यूपी पुलिस की सराहनीय पहल

यूपी पुलिस की 'सवेरा योजना' सबसे सकारात्मक पहल है. 60 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही यह योजना शुरू की गई. इस योजना का उद्देश्य सिर्फ इतना है, ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो अकेले है, उनकी सहायता करने वाला कोई नहीं है, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही, कोई भी परेशानी या वह किसी संकट में हैं तो उनकी मदद की जाए. ऐसे लोगों को सहायता देने के लिए नजदीकी थाने के पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं.

Read More: Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल

फतेहपुर में 17272 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण (Fatehpur News)

Read More: UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

इस योजना में नागरिकों के घरों में नियमित दौरे के लिए बीट पुलिसकर्मियों को भेजा जाता है. अधिकारी बुजुर्ग लोगों के साथ बातचीत करते हैं, उनका कुशलक्षेम लेते हैं, और उनकी किसी भी चिंता को मदद करने का आश्वासन देते हैं. फतेहपुर में 17272 लोगों का अब तक पंजीकरण किया गया है जो इस योजना से लाभ ले रहे हैं. फतेहपुर के एसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि अब तक 17272 बुजुर्गों ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करा चुके हैं और जरूरत पड़ने पर इसका लाभ लेते हैं. फतेहपुर पुलिस उनके लिए दिन रात कार्य करने के लिए तत्पर है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बारात की रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह ! दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 15 घायल

आपात स्थिति में ले सकते हैं मदद

इस योजना का उद्देश्य सीनियर सिटीजन्स की सहायता करना है. इसमें खासतौर पर पंजीकृत अकेले रहने वाले बुजुर्ग की सुरक्षा और उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाना है. बुजुर्ग लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने व अन्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकते हैं.

112 पर करें कॉल, कराएं पंजीकरण

यूपी पुलिस के द्वारा संचालित की जा रही सवेरा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक 112 यूपी पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं. फिर यदि किसी बुजुर्ग को कोई भी मदद और सुरक्षा लेनी है , जिसके बाद संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर उस बुजुर्ग को सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी. सरकार की पहल पर ही जिलास्तर और थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया गया है.

19 Sep 2023 By Vishal Shukla

UP Savera Yojana: यूपी पुलिस की क्या हैं 'सवेरा योजना' कैसे मिलेगा इसका लाभ, फतेहपुर में 17 हज़ार से अधिक ने कराया पंजीकरण

हाईलाइट्स

  • यूपी सवेरा योजना यूपी पुलिस की सराहनीय पहल
  • 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई सवेरा योजना
  • 112 पर पंजीकरण करा सकते हैं, पुलिसकर्मी कुशलक्षेम पूछने जाएगी घर

UP Police Savera Yojana Fatehpur: सवेरा योजना पुलिस की ऐसी पहल है जो वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए बनाई गई है. 60 वर्ष या अधिक वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही सवेरा योजना की शुरुआत की गई है. सवेरा योजना का मकसद है कि इन लोगों की जिंदगी में भी हमेशा उजाला बना रहे. फतेहपुर में अब तक 17 हजार से अधिक बुजुर्गों ने पंजीकरण कराया है. चलिए जानते है कि ये योजना क्या हैं और इसके क्या लाभ है.

सवेरा योजना को लेकर यूपी पुलिस की सराहनीय पहल

यूपी पुलिस की 'सवेरा योजना' सबसे सकारात्मक पहल है. 60 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही यह योजना शुरू की गई. इस योजना का उद्देश्य सिर्फ इतना है, ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो अकेले है, उनकी सहायता करने वाला कोई नहीं है, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही, कोई भी परेशानी या वह किसी संकट में हैं तो उनकी मदद की जाए. ऐसे लोगों को सहायता देने के लिए नजदीकी थाने के पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं.

फतेहपुर में 17272 वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण (Fatehpur News)

इस योजना में नागरिकों के घरों में नियमित दौरे के लिए बीट पुलिसकर्मियों को भेजा जाता है. अधिकारी बुजुर्ग लोगों के साथ बातचीत करते हैं, उनका कुशलक्षेम लेते हैं, और उनकी किसी भी चिंता को मदद करने का आश्वासन देते हैं. फतेहपुर में 17272 लोगों का अब तक पंजीकरण किया गया है जो इस योजना से लाभ ले रहे हैं. फतेहपुर के एसपी उदय शंकर सिंह ने कहा कि अब तक 17272 बुजुर्गों ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करा चुके हैं और जरूरत पड़ने पर इसका लाभ लेते हैं. फतेहपुर पुलिस उनके लिए दिन रात कार्य करने के लिए तत्पर है.

आपात स्थिति में ले सकते हैं मदद

इस योजना का उद्देश्य सीनियर सिटीजन्स की सहायता करना है. इसमें खासतौर पर पंजीकृत अकेले रहने वाले बुजुर्ग की सुरक्षा और उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाना है. बुजुर्ग लोगों द्वारा प्रताड़ित किए जाने व अन्य किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद ले सकते हैं.

112 पर करें कॉल, कराएं पंजीकरण

यूपी पुलिस के द्वारा संचालित की जा रही सवेरा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक 112 यूपी पर कॉल कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं. फिर यदि किसी बुजुर्ग को कोई भी मदद और सुरक्षा लेनी है , जिसके बाद संबंधित थाने की पुलिस या 112 की पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर उस बुजुर्ग को सहायता पहुंचाने का कार्य करेगी. सरकार की पहल पर ही जिलास्तर और थाना स्तर पर वरिष्ठ नागरिक सेल का गठन किया गया है.

Latest News

UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना शुरू करने जा रही है. पहले चरण में करीब 45 हजार...
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

Follow Us