Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Rain Alert : यूपी में कहर बरपा रही बारिश 49 जिलों में अलर्ट फतेहपुर में पांच की मौत

UP Rain Alert : यूपी में कहर बरपा रही बारिश 49 जिलों में अलर्ट फतेहपुर में पांच की मौत
UP Rain Alert

यूपी में बेमौसम हो रही बरसात जानलेवा बन गई है. शनिवार सुबह कुछ जिलों में भले ही मौसम थोड़ा साफ़ नज़र आ रहा हो, लेकिन मौसम विभाग की तरफ़ से 49 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

UP Rain News : अक्टूबर महीने में हो रही बेमौसम बरसात ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है.किसानों की फसलें खराब हो रहीं हैं तो वहीं ग़रीबो के आशियाने उजड़ रहें हैं.बारिश से जुड़े हादसों में दर्जनों लोगों के मौत की खबरें हैं.अकेले फतेहपुर में बीते 24 घण्टों में बारिश के चलते हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हो चुकी है.(up ka mausam)

49 जिलों में अलर्ट..

बुधवार शुरु हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह कुछ जिलों में थमा नज़र आ रहा है, हालांकि मौसम विभाग की तरफ़ से अभी 12 अक्टूबर तक के लिए बारिश का अनुमान बताया गया है. 49 जिलों में तेज़ बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है.(up ka mausam)

जिनमें सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बरेली शामिल हैं.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

फतेहपुर में पाँच की मौत..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

यूपी के फतेहपुर में बीते 24 घण्टे के भीतर बारिश के चलते हुए हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई है. जिनमें तीन लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से और दो की मौत दीवार गिरने से मलबे में दबकर हुई है. शुक्रवार रात गाजीपुर थाना क्षेत्र के सोनहीँ बड़नपुर गांव में बारिश के चलते एक दीवार भरभरा कर गिर गई. मलबे में लवकुश (20), प्रीत (3) औऱ शत्रुघ्न (5) दब गए. लवकुश औऱ प्रीति की मौत हो गई. शत्रुघ्न घायल है, उसका इलाज़ जारी है.(up ka mausam)

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us