Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP PET Exam 2022 : आज से शुरु हुई पीईटी की परीक्षा, 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी हो रहें हैं शामिल, स्टेशन बस स्टॉप पर भारी भीड़

UP PET Exam 2022 : आज से शुरु हुई पीईटी की परीक्षा, 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी हो रहें हैं शामिल, स्टेशन बस स्टॉप पर भारी भीड़
परीक्षा देने जाते हुए अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा ( PET ) 15 औऱ 16 अक्टूबर को आयोजित हो रही है, 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहें हैं, इतनी अधिक तादात होने के चलते बस स्टॉप औऱ रेलवे स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ है.

UP PET Exam 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा ( PET ) 15 औऱ 16 अक्टूबर को पूरे प्रदेश के 1900 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हो रही है.सभी जिलों में नकल रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 37 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. 

रेलवे स्टेशनों, बस अड्डो में जबरदस्त भीड़..

पीईटी की परीक्षा 15, औऱ 16 अक्टूबर दो दिनों में दो-दो पालियों में हो रही हैं. बावजूद इसके अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक है कि परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने के लिए रेलवे स्टेशनों औऱ बस अड्डो पर जबरदस्त भीड़ है. अभ्यर्थियों खासकर महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी समस्या है, परीक्षा केंद्रों को बहुत दूर-दराज जिलों में बना दिया गया है. गृह जनपद से परीक्षा केंद्र 250-300 किलोमीटर से दूर बना दिए गए हैं.

बता दें कि इस साल पीईटी परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 37.34 लाख आवेदन आए हैं.पीईटी का स्कोर एक वर्ष तक मान्य रहेगा.यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.परीक्षा में कुल 100 प्रश्न भी पूछे जाएंगे.हर सवाल के एक अंक का होगा. सभी प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस वाले होंगे. परीक्षा 2 घंटे की होगी.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

हो सकते हैं डिबार..

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

यूपीएसएसएससी के निर्देशों में एक नियम ऐसा है, जिनका पालन न करने पर पीईटी परीक्षा देने पर प्रतिबंध लग सकता है. साथ ही भविष्य की सभी परीक्षाओं से डिबार भी किया जा सकता है. यह नियम गलत सूचना देने से संबंधित है. ऐसी सूचना जिनकी प्रमाण पत्र के आधार पर पुष्टि नहीं की जा सकती, चाहे जानबूझकर दी गई हो या गलती से. ऐसा उम्मीदवार परीक्षा देता है तो सभी परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us