Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी ! अब दो शनिवार रहेगी छुट्टी, पढ़ाई के घंटे होंगे कम, लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

UP News: स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी ! अब दो शनिवार रहेगी छुट्टी, पढ़ाई के घंटे होंगे कम, लागू होगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
यूपी में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के आदेश : फाइल फोटो सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath News: स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के दबाव को कम करने के लिये Yogi Government नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (New Education Policy) लागू करने जा रही है, जिसके लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं. यदि ये नीति लागू होती है तो, पढ़ाई के घण्टे कम हो जाएंगे, इसके साथ ही शनिवार की भी दो छुट्टियां मिलेंगी.


हाईलाइट्स

  • यूपी में जल्द लागू हो सकती है नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
  • योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को दिए निर्देश, नीति लागू होने के बाद पढ़ाई के घण्टे होंगे कम
  • महीने में 2 शनिवार मिलेगी छुट्टी, जल्द लागू किया जा सकता ये पालिसी

UP New National Education Policy: पढ़ाई का दबाव बच्चों से कुछ कम हो, जिससे वह मानसिक रूप से मजबूत होकर पढ़ाई कर सकें, उनके इस दबाव को कम करने का उद्देश्य लेकर यूपी सरकार (Yogi Government) एक पहल करने जा रही है, जिसे जल्द लागू किया जा सकता है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में क्या खास है स्कूलों के लिए किस तरह से बदलाव होगा, आइये आपको बताते हैं.

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की ओर सरकार

स्कूलों में बढ़ रहे पढ़ाई के दबाव को कम करने को लेकर योगी सरकार एक नई पहल शिक्षा नीति में करने जा रही है. यदि यह नीति लागू होती है तो पढ़ाई के घण्टे कम किये जायेंगे, यही नहीं महीने में दो शनिवार छुट्टियां भी मिलेंगी. फिलहाल योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं.

पढ़ाई के घण्टे होंगे कम, नई नियमावली तैयार करने के आदेश

Read More: UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान

योगी सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी में है. यह नीति लागू होते ही स्कूलों में पढ़ाई के घण्टे कम हो जाएँगे. यानी स्कूलों में पढ़ाई 5 से साढ़े 5 घण्टे होगी. देश की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उत्तर प्रदेश के स्कूलों में सप्ताह में 29 घण्टे पढ़ाई कराइ जाएगी. सोमवार से शुक्रवार 5 से साढ़े 5 घण्टे पढ़ाई होगी. 45 मिनट होने वाली कक्षा को 35 मिनट कर दिया गया है. एनसीएफ यानी नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत ही नई नियमावली तैयार करने के आदेश योगी सरकार ने दिए हैं.

Read More: Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या

रविवार के साथ ही महीने में दो शनिवार छुट्टी

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

नई नियमावली के अनुसार पढाई के घण्टे के अलावा महीने में दो शनिवार की छुट्टियां भी लागू की जाएगी. रविवार के साथ दो शनिवार भी छुट्टी मिलेगी. छुट्टी जहां तक महीने का दूसरा शनिवार और चौथा शनिवार को मिलेगी. बाकी शनिवार को केवल ढाई घण्टे पढ़ाई होगी. अन्य प्रमुख विषय जैसे गणित, अंग्रेजी, साइंस, हिन्दी, इंग्लिश व्याकरण और हिन्दी व्याकरण की क्लास 40-50 मिनट तक लगेगी.

साल के 10 दिन बिना स्कूली बैग के आएंगे स्कूल

नई नियमावली के अनुसार साल में बच्चो को दस दिन अलग-अलग तारीखों पर बच्चों को बिना स्कूली बैग के बुलाया जाएगा. इन दिनों में शिक्षक उन्हें प्रैक्टिल या मौखिक पढ़ाई कराएंगे. यह सब बच्चों के पढ़ाई के दबाव कम करने को लेकर किया जा रहा है.

 

 

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us