Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mining Officer Suspend : यूपी में अवैध खनन के चलते महराजगंज और रायबरेली के खान अधिकारियों पर गिरी गाज

UP Mining Officer Suspend : यूपी में अवैध खनन के चलते महराजगंज और रायबरेली के खान अधिकारियों पर गिरी गाज
यूपी में अवैध खनन के चलते खान अधिकारियों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे अवैध खनन और उसमें भ्रष्टाचार के मामले का संज्ञान लेते हुए शासन ने महराजगंज के खान अधिकारी को सस्पेंड और रायबरेली के खान अधिकारी को विभागीय कार्रवाई तक मुख्यालय संबद्ध कर दिया है


हाईलाइट्स

  • यूपी में अवैध खनन और परिवहन के चलते मराजगंज के खान अधिकारी सस्पेंड रायबरेली के मुख्यालय संबद्ध
  • भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने की बड़ी कार्रवाई कई जिले रडार पर
  • अवैध खनन और परिवहन के नाम पर खान अधिकारी लेते थे एंट्री फीस

UP Mining Officer Suspend : यूपी में लगातार हो रहे अवैध खनन भ्रष्टाचार के चलते शासन ने महराजगंज के खान अधिकारी रावेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है वहीं रायबरेली वा अमेठी के खान अधिकारी मनीष यादव पर विभागीय कार्रवाई तक मुख्यालय संबद्ध कर दिया. जानकारी के अनुसार बीते मार्च महीने में लगातार आ रहीं शिकायतों और सूचना के आधार पर निदेशालय ने एक टीम गठित कर इसकी जांच कराई टीम ने पाया कि 20-21 मार्च को रायबरेली के बछरावा, लालगंज, फतेहपुर मार्ग पर खनिजों का परिवहन करने वाले वाहन बिना प्रपत्रों के बालू का परिवहन कर रहे थे. जांच के दौरान छः वाहनों को पकड़ा गया

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डॉ. रोशन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ जिलों में लगातार अवैध खनन और अवैध परिवहन की जानकारी मिल रही थी जिसकी वजह से ये कार्रवाई की गई है

महराजगंज के खान अधिकारी किए गए सस्पेंड...

यूपी के महराजगंज जिले में अवैध खनन और परिवहन में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने एक्शन लेते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए खान अधिकारी रावेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि 6 वाहन बिना प्रपत्र के संचालित थे जबकि 3 वाहन में ओवरलोड पाए गए जानकारी की गई तो पाया गया कि खान अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए इंट्री फीस लेकर वाहनों का अवैध संचालन करा रहे थे. डीएम ने मामले में संज्ञान लेते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी थी जिसमें शासन स्तर से रावेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us