Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Deputy Cm Meeting : समीक्षा बैठक में आख़िर क्यों खफा हुए डिप्टी सीएम ,जानिए

Up Deputy Cm Meeting : समीक्षा बैठक में आख़िर क्यों खफा हुए डिप्टी सीएम ,जानिए
डिप्टी सीएम ने की समीक्षा बैठक

कानपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कानपुर पहुंचे जहां बैठक के दौरान कई अधिकारी न दिखने पर डिप्टी सीएम का पारा हाई हो गया और शासन स्तर के अधिकारियों को फोंन लगाकर इनकी शिकायत की.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में विकास कार्यो को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की समीक्षा बैठक
  • गैरहाजिर अधिकारियो के मीटिंग में न दिखने पर खफा हुए डिप्टी सीएम
  • मीटिंग के दौरान कहा कि मीटिंग का मजाक बना रखा है

Up Deputy CM got angry in the review meeting : कानपुर में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक बीते दिनों उड़ीसा में रेल हादसे की वजह से रद्द करनी पड़ी थी ,वहीं मंगलवार को शहर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक शुरू की इन दौरान बैठक में शहर के तमाम अधिकारियों की गैरहाजिरी से वे आक्रोशित हो उठे और सीधे शासन स्तर पर डीजीपी व एसीएस ऊर्जा व प्रमुख सचिव को फोंन कर इनकी शिकायत की, फिर क्या हुआ आप ख़ुद पढ़ें

मीटिंग को बना रखा है मजाक

शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे थे, मीटिंग शुरू करने से पहले उनकी नजर कुछ खाली कुर्सियों की ओर गई तो कई अधिकारी मीटिंग में गैरहाजिर मिले, जिसपर उन्होंने गुस्से में कहा कि कोई अफसर कानून से बड़ा नहीं है मीटिंग का मजाक बना रखा है यही सब करना है तो नौकरी छोड़ें.

डिप्टी सीएम ने इस दौरान शासन स्तर के अधिकारियों को फोंन करवाया जिसमें डीजीपी,एसीएस ऊर्जा व प्रमुख सचिव से बात कर उन अधिकारियों से इसपर जवाब तलब मांगा, जो मीटिंग से नदारद थे, वहीं ऊपर से फोन पहुंचते ही पुलिस कमिश्नर,मण्डलायुक्त, और केस्को एमडी तत्काल मीटिंग में पहुंचे और उन सभी ने माफी मांगी

वही इसके बावजूद केडीए वीसी ,पीडब्ल्यूडी चीफ व सेतु निर्माण निगम अधिशाषी अभियंता नदारद रहे जिसपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी अधिकारियो को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगे यदि सही जवाब न मिले तो प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर सभी के खिलाफ कार्यवाही करी जाए.

 

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us