Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Stunt News In Kanpur : खतरनाक स्टंट कर बिजली के पोल पर चढ़ लगा रहे मौत की छलांग ! विडियो सोशल मीडिया में वायरल

Stunt News In Kanpur : खतरनाक स्टंट कर बिजली के पोल पर चढ़ लगा रहे मौत की छलांग ! विडियो सोशल मीडिया में वायरल
कानपुर के भैरव घाट पर बिजली के पोल पर चढ़कर कर रहे स्टंट

कानपुर के भैरव घाट से जान जोखिम में डालकर हैरतअंगेज स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ है.दरअसल इस वीडियो में युवक बिजली के ऊंचे पोल पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगाते हुए दिखाई दे रहे है. ऐसे में वहां तमाशबीन लोग स्टंट का मनोरंजन तो ले रहे है. लेकिन ये स्टंट कितना खतरनाक साबित हो सकता है शायद इस बात से ये युवक व मौजूद लोग अनजान है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के भैरव घाट पर ये युवक कर रहे हैरतंगेज स्टंट,वीडियो वायरल
  • बिजली के पोल पर चढ़कर लगा रहे गंगा में छलांग
  • बड़े हादसे को दे रहे दावत, प्रशासन अंजान, तमाशबीन बना रहे वीडियो

youths of Kanpur are doing stunts : आपने बाइक, कार से स्टंट के वीडियो तो बहुत देखे होंगे.क्या कभी बिजली के पोल से नदी में छलांग लगाने का वीडियो देखा है.कानपुर में एक घाट से बिजली के पोल पर चढ़कर ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाने का वीडियो वायरल हुआ है.ये युवक ऐसे खतरनाक स्टंट कर तो रहे हैं लेकिन इन्हें शायद ये नहीं पता कि इस स्टंट से जान भी जा सकती है.

उफनाई नदी में ऐसे स्टंट कर रहे ये युवक

इन दिनों गंगा नदी उफान पर है. यहां कुछ युवक खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल कोहना क्षेत्र स्थित भैरव घाट है.यहां कुछ युवक बिजली के पोल पर चढ़कर ऊंचाई से छलांग लगाकर उफनाई गंगा नदी में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं.जिस तरह से ये युवक बिजली के पोल पर चढ़कर ऐसे स्टंट कर रहे हैं, ऐसे में बिजली के पोल से करंट भी आ सकता है.

दोनों ओर खतरे के बीच लगा रहे मौत की छलांग

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

परवाह किये बिना बेहिचक छलांग लगा रहे हैं,यदि इन्हें तैरना भी आता हो तो नीचे गंगा का पानी इस वक्त काफी बढ़ा हुआ है.यानी दोनों ओर खतरा को चुनौती देकर ये युवक मौत का खेल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है.हालांकि युगान्तर प्रवाह इस वीडियो की पुष्टि नही  करता.सबसे बड़ी बात वहां खड़े लोग इन्हें मना करने के बजाय उनका मनोरंजन कर रहे और वीडियो बना रहे हैं. फिलहाल घाट पर मौजूद लोगो को समझना होगा और प्रशासन को इस विषय पर सोचने की जरूरत है क्योंकि ऐसे स्टंट से जान भी जा सकती है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

ऐसे स्टंट पर लगे रोक

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

सबसे बड़ी बात जिस तरह युवक बिजली के पोल पर चढ़कर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं. ऐसे में वह अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ तो कर ही रहे हैं और अपने माता-पिता को भी परेशान करने में जुटे हुए हैं.क्योंकि ऐसे में यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन होगा.इस गम्भीर मामले में प्रशासन को सोचना होगा और ऐसे युवकों को इस तरह के स्टंट करने से रोकना होगा.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us