Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Seema Haider News : सीमा हैदर की तबियत हुई खराब,चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज़-नहीं जाना चाहती पाकिस्तान वापस

Seema Haider News : सीमा हैदर की तबियत हुई खराब,चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज़-नहीं जाना चाहती पाकिस्तान वापस
सीमा हैदर हुई बीमार

सीमा हैदर मामले में कहानी में ट्विस्ट बढ़ता जा रहा है.कुछ न कुछ हर दिन नई कहानी सामने आ रही है.इतने दिनों से लोगों के बीच घिरी सीमा और सचिन और फिर यूपी एटीएस की घण्टों पूछताछ के बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई है.दोनों रबूपुरा स्थित घर पर ही है और उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई है.


हाईलाइट्स

  • सीमा हैदर और प्रेमी सचिन की तबियत हुई खराब, चढ़ाया गया ग्लूकोज़
  • पिछले कई दिनों से काफी चर्चा में है सीमा हैदर, अचानक हुई तबियत खराब
  • पाकिस्तान से गलत तरह से नेपाल रास्ते भारत पहुंची थी सीमा हैदर

Seema Haider and lover Sachin fell ill : सरहद पार भारत आई सीमा हैदर का नाम आज बच्चा-बच्चा जान चुका है.लगातार सीमा हैदर मामले में विवाद बढ़ रहा है.वहीं इन दिनों मौसम ने भी हाल बेहाल कर रखा है.लोग बीमार पड़ रहे हैं.सीमा हैदर और सचिन की तबियत भी देर रात से खराब है.घर पर डॉक्टर को बुलाना पड़ा फिर क्या हुआ और अब दोनों की हालत कैसी है बताते हैं आपको..

पाकिस्तान से प्रेमी सचिन से मिलने अवैध रूप से भारत पहुंची सीमा

पाकिस्तान से अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है. जब से यह जानकारी मिली है कि सीमा हैदर पाकिस्तान से आई है,तब से मीडिया, मोहल्ले के लोग और अब यूपी एटीएस सीमा हैदर से लगातार घंटों पूछताछ कर रही है.पूछना भी लाज़मी है.क्योंकि सरहद पार से ऐसे कैसे कोई घुस सकता है. इस मामले में अभी भी कई शक गहरा रहे हैं.

मौसम बिगड़ा तो बिगड़ गयी सीमा हैदर की तबियत

Read More: Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

इन दिनों मौसम भी उमस भरा हुआ है ऐसे में बीमारियां भी जन्म ले रही है.इधर सीमा हैदर और प्रेमी सचिन की तबीयत भी बिगड़ गई.जिसके बाद घर पर ही डॉक्टर को बुलाना पड़ गया .सीमा को ड्रिप लगाकर ग्लूकोज चढ़ाया है. डॉक्टर का कहना है कि ब्लड प्रेशर भी लो था और गर्मी भी है जिसकी वजह से तबीयत खराब हुई.. कल रात में भी ड्रिप चढ़ाई थी और आज भी ड्रिप चढ़ाई है यदि इसके बाद भी रिकवरी नहीं होती है, तो फिर एडमिट भी करना पड़ सकता है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

सीमा हैदर से लगातार की जा रही पूछताछ अभी भी शक के दायरे में

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

गौरतलब है कि सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी देश ही नहीं बल्कि दुनिया देख रही है. सीमा हैदर पाकिस्तान से बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत पहुंची. उसका कहना है कि वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती, वह मर जाएगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसके लिए उसने देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है.

सीमा जाएगी वापस या नही!

उधर पाकिस्तानी नागरिक होने के चलते खुफिया एजेंसियों को कहीं ना कहीं यह शक जरूर था कि कि वह एक पाकिस्तानी जासूस भी हो सकती है. जिस पर यूपी एटीएस ने कई घंटे सीमा हैदर से पूछताछ की. हालांकि इस पूछताछ में अब तक कोई बात निकलकर सामने नही आई है. फिलहाल सीमा हैदर को आगे क्या पाकिस्तान वापस भेजा जाएगा या सीमा हैदर यही रहने वाली है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us