Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News:बाहर कोचिंग का बोर्ड लगाकर अंदर होता था अवैध काम शराब की बोतलों सहित कई सामान बरामद

UP News:बाहर कोचिंग का बोर्ड लगाकर अंदर होता था अवैध काम शराब की बोतलों सहित कई सामान बरामद
प्रतीकात्मक फोटो

नशे की लत में बर्बाद होते युवा अब शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ रहे हैं.लखनऊ में कोचिंग सेंटर (Lucknow Coaching Center HookahBar) की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी कर कोचिंग संचालक सहित सात लड़कों को गिरफ्तार किया है.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में पुलिस ने छापेमारी कर एक ऐसे हुक़्क़ा बार का खुलासा किया है. जो कोचिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था. पुलिस ने कोचिंग संचालक, टीचर सहित सात लड़कों को जिनमें उसी कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र शामिल हैं गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी के अनुसार भूतनाथ इलाक़े (Bhootnath Market Lucknow) में यह हुक़्क़ा बार  (Coaching Hookah Bar) चल रहा था.बाहर कोचिंग का बोर्ड लगा हुआ है.कोचिंग में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं संचालित होती हैं.ऐसा एक बोर्ड कोचिंग के बाहर टांगा गया है.यह कोचिंग सेंटर (Lucknow Coaching Center) काफी भीड़ भाड़ वाले इलाके में हैं औऱ सबसे ख़ास बात यह कि भूतनाथ बाजार पुलिस चौकी मात्र 200 मीटर की दूरी पर है. लेकिन पुलिस को भनक नहीं थी.

बताया जा रहा है कि बीते रात एक लड़की नशे की हालत में कोचीन सेंटर से बाहर आई. एक दुकानदार यह देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कोचिंग के भीतर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया. ढ़ेर सारी शराब की बोतलें, हुक़्क़ा बार से सम्बंधित सामान आदि पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक भूतनाथ पार्किंग के पास स्थित मकान को सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रोमित श्रीवास्तव ने किराये पर लिया था. इसमें उसने 1729 कोचिंग सेंटर नाम से इंस्टीटयूट खोला था. रोमित ही हुक्का बार चलवा रहा था. उन्होंने बताया कि दिन में तो कोचिंग चलती थी. पर, शाम को एक क्लॉस चलने के बाद यहां टीचर व संचालक हुक्का बार चलाने लगते थे. उन्होंने बताया कि रोमित श्रीवास्तव संचालक, टीचर, तीन छात्र समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. यहां से हुक्के, पाइप, तम्बाकू, शराब की बोतलें मिली हैं. क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है.

Read More: UP PCS Transfer 2026: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर सहित कई जिलों के बदले SDM

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us