Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में 70 लोगों की मौत 350 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में 70 लोगों की मौत 350 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल, कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर
ओडिशा में बड़ा रेल हादसा बड़ी संख्या में लोगों की मौत कई घायल

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में एक बड़ा हादसा हो गया. कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर से 70 लोगों की मौत हो गई जबकि 350 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रेस्क्यू और बचाव कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. Odisha Train derailment


हाईलाइट्स

  • ओडिसा में बड़ा रेल हादसा 70 से ज्यादा की मौत 350 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल
  • ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिरेल होने से मालगाड़ी से टक्कर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुःख जताते हुए तुरंत राहत बचाव के लिए रेल मंत्री

Odisha Train Accident Balasore District: ओडिशा  के बालासोर जिले में शुक्रवार को करीब 7 बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) और मालगाड़ी की टक्कर से भीषण हादसा हो गया जिसमें 70 लोगों की मौत हो गई जबकि 350 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है एनडीआरएफ एसडीआरएफ और सेना जवानों के सहित रेलवे पुलिस सहित स्थानी लोगों द्वारा लोगों को बचाने का कार्य किया जा रहा है.

कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरने से हुआ बड़ा हादसा (Odisha Train Accident)

ओडिशा के बालासोर (Balasore) जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस के सात डिब्बे पटरी से उतर गए और दूसरे ट्रैक से आ रही मालगाड़ी से जा भिड़े. हादसा इतना भयावह था कि कोरोमंडल के कई डिब्बे दूसरी ट्रेन के ऊपर चढ़ गए. जानकारी के मुताबिक घटना बहानगा (bahanaga train accident) बाजार स्टेशन के पास हुआ. दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यात्री ट्रेन कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी. खबर लिखने तक बताया जा रहा है कि मरने वालो की संख्या 70 हो चुकी है. जबकि अभी भी 700 से ज्यादा यात्री ट्रेन में फंसे हुए हैं. जानकारों की माने तो मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है 

प्रधानमंत्री मोदी और शाह सहित कई नेताओं ने जताया दुःख (Odisha Train Accident)

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है. नरेंद्र मोदी ने इस घटना को तुरंत संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री को मौके पर राहत और बचाव के लिए कहा है. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य को भेजते हुए दुर्भायपूर्ण घटना में मरने वाले लोगों को दस लाख ,गंभीर रूप से घायलों को 2-2 लाख और मामूली चोटों के लिए 50 हजार मुवावजे का ऐलान किया है.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us