Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

RLD Chief Ajit Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे और आरएलडी के मुखिया अजित सिंह का निधन।

RLD Chief Ajit Singh Death: पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे और आरएलडी के मुखिया अजित सिंह का निधन।
चौधरी अजित सिंह फ़ोटो साभार गूगल

रालोद(RLD)के मुखिया चौधरी अजित सिंह(Ajit Singh RLD)के निधन से पूरे देश मे शोक की लहर है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi)यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath)सहित बड़ी संख्या में राजनेताओं सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।चौधरी अजित सिंह(Ajit Singh RLD)कोरोनो संक्रमित थे।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।(RLD Chief Ajit Singh Death)

RLD Chief Ajit Singh Death: चौधरी अजित सिंह(Ajit Singh RLD)का गुरुवार सुबह निधन हो गया कुछ समय पहले उन्हें कोरोना(Corona Virus)हुआ था।फेफड़ों में संक्रमण अधिक बढ़ जाने के कारण उनकी हालत ज्यादा ख़राब हो गई थी।गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने आख़िरी सांस ही।

राष्ट्रीय लोकदल (RLD)के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह(86) (Ajit Singh RLD)बीते 20 अप्रैल को कोरोना(Coron Virus)संक्रमित हुए थे। बताया जा रहा है कि 4 मई को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़ों में ज्यादा इंफेक्शन हैं।दो दिन तक उनको वेंटिलेटर में रखा गया लेकिन गुरुवार को सुबह उनका निधन हो गया। बेटे जयंत चौधरी ने ट्विटर के माध्यम से पिता को श्रद्धांजलि दी। 

उन्होंने लिखा है कि चौधरी अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोनो संक्रमित पाए गए थे और आज प्रातः 6 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। असीम दुःख की घड़ी है।अंतिम समय तक भी चौधरी साहब संघर्ष करते रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi) और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath)सहित राजनीति के बड़े दिग्गजों ने चौधरी अजित सिंह(Ajit Singh RLD Death)के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वो बड़े किसान नेता थे उनका किसानों के प्रति समपर्ण हमेसा याद रखा जाएगा। उन्होंने केंद्र में कई विभागों को संभाला। मेरी संवेदनाएं शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।(RLD Chief Ajit Singh Death News Today)

Read More: CJI सूर्यकांत को कथित अपशब्द, कोर्ट में उछाले कागज ! कौन हैं प्रबल प्रताप? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ हंगामा

Tags:

Latest News

Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई. पत्नी से...
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी
Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Follow Us