Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कौन थे पद्मश्री Dr KK Aggarwal जिन्होंने कहा था कि पिक्चर अभी बांकी है।

कौन थे पद्मश्री Dr KK Aggarwal जिन्होंने कहा था कि  पिक्चर अभी बांकी है।
डॉ0 के के अग्रवाल फोटो ANI

देश के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Accosiation IIM) पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 के के अग्रवाल (Dr KK Aggarwal) का कोरोना से निधन हो गया है। मरने से पहले उनका आख़िरी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो ऑक्सीजन लगाए हुए लोगों को कह रहे हैं कि पिक्चर अभी बांकी है मेरे दोस्त। पढ़ें युगान्तर प्रवाह में उनके जीवन से जुड़े कुछ तथ्य ( Dr KK Aggarwal Latest News In Hindi Dr KK Aggarwal Biography In Hindi)

Dr KK Aggarwal Biography: हार्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट और IIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 के के अग्रवाल का सोमवार रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया है। वो कोरोनो से संक्रमित चल रहे थे जिसकी वज़ह से उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उनके ट्विटर एकाउंट से उनके मरने की आधिकारिक जानकारी लोगों को दी गई थी।बीते 28 अप्रैल को उन्होंने अपने ट्विटर से कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी साझा की थी। (Dr KK Aggarwal Latest News In Hindi Biography of Dr KK Aggarwal)

डॉ0 के के अग्रवाल के जीवन से जुड़े कुछ तथ्य..

मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले Dr KK Aggarwal अपने पिता की नौकरी की वजह से दिल्ली चले आए थे। बचपन से ही लोगों के साथ कुछ भलाई करने की ललक उनके अंदर देखी गई थी। साल 1979 में उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने MBBS की पढ़ाई की और यहीं से 1983 में MD भी किया। जानकारी के अनुसार दिल के दौरे के लिए स्ट्रैप्टोकिनेस थेरैपी का इस्तेमाल करने वाले डॉक्टरों में उनका नाम शामिल था। देश को उन्होंने ईकोकार्डियोग्राफी से भी परिचित कराया।

पढ़ाई के बाद वो दिल्ली चले आए और साल 2017 तक मूलचंद मेडिसिटी में सीनियर कंसल्टेंट का पद भी संभला। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और हार्ड केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे।साल 2005 में मेडिकल के क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान डॉ0 बीसी राय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। सन 2010 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से से भी नवाजा गया। उन्होंने अपने अपने जीवन में बहुत सारे अवार्ड लिए लेकिन लोगों की भलाई करना बंद नहीं किया। उन्होंने चिकित्सा से जुड़ी कई पुस्तकें प्रकाशित की और उनके कई लेख भी लोगों की प्रेरणा बने। (Dr KK Aggarwal Latest News Biography Of Dr KK Aggarwal In Hindi)

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

बड़ी संख्या में लोगों की मदद की और मुफ्त किया इलाज़...

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

62 वर्षीय Dr KK Aggarwal ने अपने जीवन काल मे हजारों की संख्या में लोगों की मदद की और जरूरत मंदों का मुफ्त में इलाज़ भी किया उनकी यह दरियादिली कोरोना काल में भी देखने को मिली। फेसबुक और यूट्यूब के जरिए वो लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते थे साथ ही कोरोना से बचाव के विषय में बताते थे। कोरोनो संक्रमण के दौरान भी वो लोगों को जागरूक करने में लगे रहे उनका अंतिम वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे ऑक्सीजन लगाए हुए वो लोगों से कह रहे हैं पिक्चर अभी बांकी है मेरे दोस्त लेकिन कोरोना की वजह से उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने कोरोना की दोनों वैक्सीन लगवाई थी। (Dr KK Aggarwal Latest News Biography Of Dr KK Aggarwal In Hindi)

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us