Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:ऊर्जा मंत्री के साथ हुई बैठक में नहीं बनी सहमति.जारी रहेगी विधुत कर्मचारियों की हड़ताल.!

UP:ऊर्जा मंत्री के साथ हुई बैठक में नहीं बनी सहमति.जारी रहेगी विधुत कर्मचारियों की हड़ताल.!
लखनऊ:ऊर्जा मंत्री के साथ वार्ता कर वापस निकलते कर्मी।

निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार का ऐलान कर हड़ताल कर रहे विधुत कर्मचारियों की सोमवार देर रात ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता विफल हो गई है, जिसके बाद कर्मचारियों ने अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:पांच अक्टूबर को सुबह 6 बजे से काम बहिष्कार कर निजीकरण के विरोध में हड़ताल कर रहे विधुत कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से सोमवार देर रात ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के साथ हुई वार्ता विफल हो गई है।जिसके बाद कमर्चारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। (uppcl strike news)

ये भी पढ़ें-UP:निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर.!

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद देर रात ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों के संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल से देर रात मुलाकात की।शुरुआती जानकारी यह आई कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुई बैठक सकारात्मक रही औऱ उन्होंने कर्मचारियों की शर्तों को मानते हुए पूर्वांचल विधुत वितरण निगम का निजीकरण नहीं करने का फैसला लिया।लेकिन बताया जा रहा है कि यूपी पीसीएल के चैयरमैन ने ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बावजूद सहमति पत्र में हस्ताक्षर नहीं किए। (uppcl news)

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:बिजली विभाग की हड़ताल.लेखपाल और टीचर लगाए गए ड्यूटी पर.लेकिन कार्यभार लेने से किया इंकार.बिजली आपूर्ति पर संकट मंडराया.!

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

जिसके बाद विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल को यथावत जारी रखने का ऐलान कर दिया उन्होंने बताया कि  पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन और ऊर्जा मंत्री से हुई वार्ता बेनतीजा रही है।जिसके क्रम में बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन यथावत जारी रहेगा। (electricity department strike)

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

ये भी पढ़ें-यूपी विधानसभा उपचुनाव 2020:भाजपा प्रत्याशियों की वायरल हो रही लिस्ट की सच्चाई जान लीजिए.!

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल विधुत वितरण निगम का सरकार द्वारा निजीकरण किया जा रहा है जिसके विरोध में यूपीपीसीएल(UPPCL) के अधिकारी और कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे हैं।लेकिन उन्होंने पाँच अक्टूबर को पूरी तरह से कार्य बहिष्कार कर अपने अपने ज़िले में हड़ताल की जिसके बाद विभिन्न जिलों में कई घण्टों से लाइट गायब है।ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है यदि जल्द ही इस बारे सरकार की तरफ़ से कोई निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है।फ़िलहाल संविदा कर्मियों के सहारे किसी तरह सप्लाई चल रही है।

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us