Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Board Topper Kushagra Pandey : कानपुर देहात के कुशाग्र बने यूपी के सेकंड टॉपर,बनना चाहते हैं डॉक्टर

UP Board Topper Kushagra Pandey :  कानपुर देहात के कुशाग्र बने यूपी के सेकंड टॉपर,बनना चाहते हैं डॉक्टर
कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे हाईस्कूल परीक्षा में यूपी टॉपर लिस्ट में दूसरे स्थान पर

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी कर दिए गए हैं जहां हाईस्कूल की परीक्षा में कानपुर देहात के छात्र कुशाग्र पांडे ने यूपी टॉपर की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल और जिले का मान बढ़ाया.


हाईलाइट्स

  • हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र पांडे ने जनपद का नाम किया रोशन
  • यूपी बोर्ड टॉपर लिस्ट में बने सेकंड टॉपर,गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
  • कानपुर देहात के कुशाग्र का डॉक्टर बनने का है सपना

Kanpur second topper of up in highschool exam : मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परिणाम दोपहर डेढ़ बजे जारी कर दिए गए थे, जहां इस बार हाईस्कूल परीक्षा में सीतापुर की छात्रा प्रियांशी यूपी टॉपर बनी,वहीं कानपुर देहात जिले के मंगलपुर गांव में रहने वाले कुशाग्र पांडे यूपी की टॉप 10 लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया.कुशाग्र के यूपी टॉपर लिस्ट में नाम आने पर स्कूल प्रबंधन काफी खुश दिखाई दिया जहां अध्यापकों ने अपने होनहार छात्र को माला पहनाकर उसका सम्मान किया.

कुशाग्र ने गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

मंगलपुर गांव के रहने वाले कुशाग्र आर्यभट्ट विद्यामन्दिर इंटर कॉलेज के छात्र है उनके पिता राजेश पांडे खुद इसी विद्यालय में अध्यापक है. कुशाग्र पांडे ने परीक्षा में 600 में 587 अंक प्राप्त यानी 97.83 फीसदी अंक अर्जित किये है. वे सीतापुर की प्रियांशी के बाद हाईस्कूल के यूपी बोर्ड परीक्षा के सेकंड टॉपर है.

कुशाग्र की इस सफलता से हर कोई खुश है कुशाग्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता--पिता व अध्यापकों को दिया है ,कहा कि उनके मार्गदर्शन की बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंच सका. कुशाग्र ने पढ़ाई को लेकर कहा कि खूब मेहनत करें,नोट्स बनाये और सबसे ज्यादा जरूरी है रिवीजन जो सबसे महत्वपूर्ण है,कुशाग्र ने कहा कि जिले में स्थान की तो उम्मीद थी लेकिन प्रदेश में उम्मीद नहीं थी जब पता चला कि प्रदेश में सेकंड टॉपर हूँ तो बहुत खुशी हुई कुशाग्र आगे नीट क्लियर कर डॉक्टर बनना चाहते हैं.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पिता ने कहा यहां सभी शिक्षकों का बेहतर कॉम्बिनेशन

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

वही अपने पुत्र की सफलता पाकर पिता राजेश पांडे और प्रबन्धक काफी ख़ुश है कुशाग्र के पिता इसी स्कूल में अध्यापक भी है, हालांकि उनका कहना है कि हमारे स्कूल में कोई न कोई हर बार जिला टॉप करता है, उसका नतीजा है कि हमारे यहां सभी शिक्षको का बेहतर कॉम्बिनेशन है जो अच्छे तरह से छात्रो को गाइड करते हैं.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us