Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News : जानिए भाजपाइयों ने देर रात क्यों इस थाने का किया घेराव,क्या थी वजह

Kanpur News : जानिए भाजपाइयों ने देर रात क्यों इस थाने का किया घेराव,क्या थी वजह
भाजपाइयों ने थाने का किया घेराव

कानपुर में एकतरफा कार्रवाई से नाराज भाजपाइयों ने बर्रा थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया. इतना ही नहीं इस बीच भाजपाइयों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई मामला बढ़ता देख आलाधिकारियो ने किसी तरह उन्हें आश्वस्त किया और दूसरी तरफ पर भी एफआईआर दर्ज करने की बात कही.


हाईलाइट्स

  • भाजपाइयों ने एकतरफा कार्यवाई पर बर्रा थाने का किया घेराव
  • इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,हुई धक्का मुक्की
  • पुलिस के अधिकारियों ने दिया आश्वाशन

BJP people surrounded Barra police station : कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में देर रात दो दर्जन से ज्यादा भाजपाई कार्यकर्ता व नेताओं ने बर्रा थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा.इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर बर्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जय श्री राम के नारे भी लगाए. मामला बढ़ता देख एसीपी नौबस्ता मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन दिया.

 

एकतरफा कार्रवाई से थे नाराज भाजपा कार्यकर्ता 

आपको बताते चलें कि बीती 5 जून को जरौली फेस टू निवासी शशांक द्विवेदी का भाजपा कार्यकर्ता शोभित दीक्षित ,करन दीक्षित से झगड़ा हो गया था. हालांकि इससे पहले भी कुछ दिन पहले इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिस पर समझौता करा दिया गया. 5 जून को फिर से एक बार आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता शोभित दीक्षित और उसके साथियों ने मिलकर शशांक को इतना मारा कि उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया और कॉलर बोन टूट गई.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

जिसके बाद शशांक ने ईस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, पुलिस ने शशांक को मेडिकल के लिए भेजा. मेडिकल के आधार पर भाजपा कार्यकर्ता शोभित दीक्षित और साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं सोमवार को देर रात एकतरफा कार्रवाई से नाराज दो दर्जन से ज्यादा भाजपाइयों ने बर्रा थाने का घेराव कर दिया और इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा भी काटा. इस दौरान भाजपाइयों की पुलिस से तू तू मैं मैं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई.मामले को बढ़ता देख मौके पर एसीपी नौबस्ता ने भाजपाइयों को आश्वस्त किया साथ ही दूसरी तरफ पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है तब जाकर माहौल शांत हुआ.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us