Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur nikay chunav 2023 : निकाय चुनाव सम्बन्धित सभी कार्य युद्ध स्तर पर कर लें पूर्ण,डीएम

Kanpur nikay chunav 2023 : निकाय चुनाव सम्बन्धित सभी कार्य युद्ध स्तर पर कर लें पूर्ण,डीएम
डीएम ने चुनाव संबंधित दिए निर्देश

यूपी निकाय चुनाव के चरण शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं रह गए है जिसको लेकर अब सकुशल चुनाव सम्पन्न कराए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर है जहां कानपुर में भी जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश भी दिए.


हाईलाइट्स

  • कानपुर डीएम ने निकाय चुनाव को लेकर दिए निर्देश
  • मतगणना स्थल का निरीक्षण कर युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण के दिये निर्देश
  • अव्यवस्थित चीज़ों को जल्द से जल्द कर ले व्यवस्थित

Kanpur Dm inspected the counting place : कानपुर में निकाय चुनाव 11 मई को होना है जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बंधित तैयारियों को लेकर रविवार को डीएम विशाख जी अय्यर ने नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया जहां उन्होंने चुनाव सम्बंधित प्रक्रियाओं को युद्धस्तर पर जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान ये दिये निर्देश

जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने मतगणना स्थल पहुंचकर स्ट्रांग रूम, पार्टी रवानगी और पार्किंग स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग यह सुनिश्चित करें कि समस्त स्ट्रांग रूम के निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाए. पोलिंग पार्टी कार्मिकों को पार्टी रवानगी और वापसी के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए मंडी परिषद के प्रवेश और सम्पूर्ण प्रांगण में बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगाए जाए जिसमें स्पष्ट रूप से अंकित हो कि किस वार्ड की पोलिंग पार्टी कहां से रवाना होगी, पोलिंग पार्टियों को आवंटित बस के संबंध में विवरण प्रत्येक रवानगी स्थल व स्ट्रांग रूम के बाहर साइनेज के माध्यम से प्रदर्शित किया जाए.

सम्पूर्ण मंडी स्थल पर पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व को निर्देशित किया कि संपूर्ण मंडी स्थल में सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल कर कंट्रोल रूम के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जाए , नगर निगम के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पार्टी रवानगी ,वापसी, मतगणना के दौरान समस्त मंडी प्रांगण में पेयजल के लिए पानी के टैंकर व मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध रहें, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो.

उन्होंने कहा कि समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कल 1 मई को अपने-अपने स्ट्रांग रूम में तैनात किया जाए ,कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराकर उनकी समुचित ब्रीफिंग करना सुनिश्चित करें, ईवीएम कोऑर्डिनेट सेटिंग के लिए तैनात कर्मियों का ब्रीफिंग कल मंडी परिषद में आयोजित किए जाएंगे. नगर निगम, कानपुर से संबंधित मतगणना गणना हॉल में किया जाएगा और बिठूर नगर पंचायत की मतगणना पृथक से किया जाएगा, नगर पालिका बिल्हौर एवं नगर पालिका शिवराजपुर की मतगणना बिल्हौर एवं नगर पालिका घाटमपुर की मतगणना घाटमपुर में किया जाएगा, जिसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us