Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : ट्यूशन टीचर पढ़ाने के बहाने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर करता था अश्लील हरकत

Kanpur Crime : ट्यूशन टीचर पढ़ाने के बहाने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर करता था अश्लील हरकत
ट्यूशन के बहाने गन्दी हरकत, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.चमनगंज में रहने वाले एक परिवार का आरोप है कि बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने वाला टीचर उन्हें अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था.परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.पुलिस टीचर को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में ट्यूशन टीचर की गन्दी करतूत,पढ़ाने के बहाने मोबाइल पर दिखाता था अशलील वीडियो
  • नाबालिग लड़कियों ने आपबीती बताई परिजनों को,परिजनों ने की शिकायत
  • आरोपित टीचर गिरफ्तार, कई दिनों से पढ़ाने आ रहा था,पुलिस ने कहा जांच की जा रही है

Tuition teacher in Kanpur used to molest a minor : ट्यूशन टीचर पर बड़ा आरोप लगा है ,यहां वह नाबालिग लड़कियों को ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उन्हें अश्लील वीडियो दिखाता रहा,और छेड़छाड़ करता रहा.जिसपर कई दिन तक तो पढ़ने वाली लड़की शांत रही.जब हरकत बढ़ने लगी तो बाद में टीचर की शिकायत परिजनों से की.फिर परिजनों ने टीचर को सबक सिखाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया.

ट्यूशन टीचर पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप

कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का आरोप है,ट्यूशन टीचर 5 वी और 9 वी कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिगों को कई दिनों से पढ़ाने आ रहा है.और वह पढ़ाने के साथ ही बेटियों को अपने फोन से गंदी वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था.जब बेटियों ने शिकायत की तब जानकारी हुई.पुलिस से शिकायत की गई.जिसके बाद पुलिस ने आरोपित टीचर को हिरासत में ले लिया है.

मोबाईल पर अश्लील वीडियो के साथ करता था छेड़छाड़

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

बताया जा रहा ट्यूशन टीचर आमिर कई दिनों से चमनगंज में रहने वाले परिवार के यहां पढ़ाने आ रहा था. आरोप है पढ़ाने के बहाने मोबाइल पर अश्लील वीडियो नाबालिग लड़कियों को दिखाता था.और उनसे वैसा ही करने के लिए कहता रहा.हालांकि पहले तो लड़कियों ने कुछ नहीं बताया.जब हरकत ज्यादा बढ़ने लगी तो बेटियों ने परिजनों से टीचर की शिकायत की.परिजनों को टीचर के मोबाइल से अशलील वीडियो भी मिले हैं.जिसके बाद परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया.उधर आरोपित टीचर के पिता ने बेटे पर लगे आरोपो को झूठा बताया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ मोबाइल को किया जा रहा रिकवर

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसको हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.संयुक्त पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्यूशन टीचर द्वारा, नाबालिग बच्ची को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाने का मामला प्रकाश में आया है,मुकदमा दर्ज करके आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है, आरोपी टीचर के मोबाइल फोन को रिकवर किया जा रहा है.जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सके.

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us