Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : दक्षिण क्षेत्र में बाइक सवार दो चेन स्नेचर्स से पुलिस की हुई मुठभेड़,धरे गए

Kanpur Crime : दक्षिण क्षेत्र में बाइक सवार दो चेन स्नेचर्स से पुलिस की हुई मुठभेड़,धरे गए
दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़

कानपुर के दक्षिण क्षेत्र समेत कई जिलों में चेन स्नेचिंग और लूटपाट की वारदात को अंजाम दे चुके बाइक सवार दो शातिरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई.शातिरों ने पुलिस पर फॉयरिंग की.जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की.जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी.इस दौरान एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है.


हाईलाइट्स

  • नौबस्ता क्षेत्र में बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़,धरे गए
  • मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली,एक कांस्टेबल भी घायल
  • लखनऊ ,कानपुर समेत तमाम जिलों में चेन स्नेचिंग की घटना को दे चुके थे अंजाम

Police encounter with vicious miscreants : कानपुर के दक्षिण क्षेत्र नौबस्ता, हंसपुरम,यशोदा नगर,गोपाल नगर में चेन स्नेचिंग व लूटपाट की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है.पुलिस कई दिनों से सर्विलांस टीम की मदद से इन शातिर लुटेरों को खोज रही थी. इन शातिरों की लोकेशन सुबह हंसपुरम क्षेत्र में पाई गई.तत्काल पुलिस की टीम हंसपुरम पहुंची और घेराबंदी शुरू की.पुलिस को देख बदमाशो ने पुलिस पर फायर झोंक दिया फिर आगे क्या हुआ आपको बताते हैं..

दक्षिण क्षेत्र में चेन स्नेचिंग गिरोह था सक्रिय आज भी बना रहे थे वारदात की योजना

कानपुर के साउथ क्षेत्र में इन दिनों चेन स्नेचिंग, लूट जैसी घटनाएं बढ़ रही थी.पुलिस लगातार सर्विलांस टीम की मदद से इन शातिरों की खोज कर रही थी. रविवार सुबह पुलिस को बाइक सवार दो शातिरों की लोकेशन हंसपुरम में मिली.बताया जा रहा है यह शातिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. आनन-फानन में लोकेशन के आधार पर नौबस्ता पुलिस हंसपुरम पहुंचकर घेराबंदी शुरू की.

पुलिस को देख बदमाश करने लगे फायरिंग

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई. बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर पहले तो भागना चाहा, लेकिन चारों तरफ से घिरा हुआ देखकर दोनों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग झोंक दी.जवाब में पुलिस ने भी दूसरी ओर से फायरिंग की. जिसमें दोनों शातिरों के पैर में गोली लगी.मुठभेड़ में एक कांस्टेबल के भी गोली लगी. आनन-फानन में दोनों बदमाशो और घायल हुए पुलिस जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कई जनपदों में था इनका आतंक रहा है आपराधिक इतिहास

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से दक्षिण क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाओं की सूचना मिल रही थी.सर्विलांस की मदद से आज पुलिस की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. यह शातिर राजू वर्मा और राहुल शर्मा है.बीते दिनों वृद्ध महिला से भी चेन लूटकर फरार हुए थे. यह लोग लखनऊ समेत कई जनपदों में ऐसी घटना को अंजाम दे रहे थे.इनका आपराधिक इतिहास भी है.दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us