Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : दरोगा जी भूले मर्यादा ! लड़की से अश्लील चैट करना पड़ा महंगा, नाप दिए गए

रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज शुभम सिंह का लड़की से अभद्र चैट वायरल

कानपुर पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है .यहां चौकी में तैनात एक दरोगा को लड़की से अभद्र चैटिंग करना भारी पड़ गया. यह चैट सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ ,पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया.इस चैट का पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर विभागीय कार्यवाई के आदेश दिए.

हाईलाइट्स

  • गोविन्द नगर थाने के रतनलाल नगर चौकी में तैनात दरोगा पर गम्भीर आरोप
  • लड़की से अश्लील चैट करना पड़ा भारी,मेसेज हुआ वायरल
  • पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान,आरोपी दरोगा को किया सस्पेंड

Inspector had to face obscene chat with girl : लड़की की फरियाद सुन रहे दरोगा पर आरोप है कि चैट के जरिये लड़की से देर रात में अभद्र बातें की. चैट में दरोगा जी अपने पूरे मूड में दिखाई दिए,यह तक कह डाला आ जाओ कमरे में, मैं कोई तुम्हें खा थोड़ी जाऊँगा.जबकि लड़की बार-बार कहती रही कि ये आप कैसी बातें कर रहे हैं.फिलहाल दरोगा जी का ये चैट वायरल हुआ है..

दरोगा पर अश्लील चैट का आरोप

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की रतनलाल नगर चौकी में तैनात दरोगा शुभम सिंह को लड़की से देर रात अश्लील मंशा रखते हुए अभद्र चैट करना भारी पड़ गया.दरोगा पर आरोप है कि उसने लड़की से अभद्र बातें की.लड़की से चैट करने का मैसेज  वायरल हो गया जिसपर पुलिस ने कार्यवाई भी की है.

लड़की के मामा को कुछ लोगों ने पीटा था

Read More: IIT Kanpur News: P.hd छात्र ने हॉस्टल की बिल्डिंग से छलांग लगाकर दी जान

दरअसल रतनलाल नगर में 2 दिन पहले शादी समारोह के दौरान एक युवक के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट की थी ,इसके बाद उसे उठाकर ले गए. पीड़ित युवक की भांजी ने चौकी इंचार्ज शुभम सिंह को घटना की जानकारी दी. दरोगा ने कहा कि मैं क्या कर सकता हूँ जिसके बाद पहचान के लिए लड़की ने व्हाट्सएप पर मामा की फोटो भेज दी.

Read More: Kanpur News: BJP प्रदेश अध्यक्ष का 20 किलोमीटर का रोड शो ! बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा, जताया आभार 

रात 3 बजे दरोगा ने लड़की से शुरू की चैट

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

दरोगा पर आरोप है देर रात लड़की से चैट के जरिये अभद्र बात शुरू की. जिसमें चैट के मैसेज भी वायरल हुआ है. आरोप है दरोगा शुभम सिंह ने रात तीन बजे लड़की को व्हाट्सएप मैसेज किया. जिसमें उसने लिखा कि 'मैं घर पर अकेले हूं,  तुम मेरे घर पर आ जाओ' इस पर लड़की ने कहा कि मेरे घर पर सब लोग सो रहे हैं,  यह ठीक नहीं है. फिर दरोगा ने कहा कि एक कप चाय पी लेना. लड़की ने कहा यह अच्छी बात नहीं है, मैं नहीं आ सकती तो दरोगा ने कहा अरे मैं तुमको खा थोड़ी जाऊंगा. मेरा तुमसे बस बात करने का मन है..बस फिर क्या लड़की से बात करने का यह चैट वायरल हो गया. 

दरोगा हुआ सस्पेंड

एडीसीपी अंकित शर्मा ने वायरल चैट का संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि यह वायरल चैट सही है जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दारोगा शुभम सिंह को सस्पेंड कर दिया और उसपर विभागीय कार्यवाई के आदेश दे दिए.

30 Jun 2023 By Vishal Shukla

Kanpur Crime : दरोगा जी भूले मर्यादा ! लड़की से अश्लील चैट करना पड़ा महंगा, नाप दिए गए

हाईलाइट्स

  • गोविन्द नगर थाने के रतनलाल नगर चौकी में तैनात दरोगा पर गम्भीर आरोप
  • लड़की से अश्लील चैट करना पड़ा भारी,मेसेज हुआ वायरल
  • पुलिस कमिश्नर ने लिया संज्ञान,आरोपी दरोगा को किया सस्पेंड

Inspector had to face obscene chat with girl : लड़की की फरियाद सुन रहे दरोगा पर आरोप है कि चैट के जरिये लड़की से देर रात में अभद्र बातें की. चैट में दरोगा जी अपने पूरे मूड में दिखाई दिए,यह तक कह डाला आ जाओ कमरे में, मैं कोई तुम्हें खा थोड़ी जाऊँगा.जबकि लड़की बार-बार कहती रही कि ये आप कैसी बातें कर रहे हैं.फिलहाल दरोगा जी का ये चैट वायरल हुआ है..

दरोगा पर अश्लील चैट का आरोप

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र की रतनलाल नगर चौकी में तैनात दरोगा शुभम सिंह को लड़की से देर रात अश्लील मंशा रखते हुए अभद्र चैट करना भारी पड़ गया.दरोगा पर आरोप है कि उसने लड़की से अभद्र बातें की.लड़की से चैट करने का मैसेज  वायरल हो गया जिसपर पुलिस ने कार्यवाई भी की है.

लड़की के मामा को कुछ लोगों ने पीटा था

दरअसल रतनलाल नगर में 2 दिन पहले शादी समारोह के दौरान एक युवक के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट की थी ,इसके बाद उसे उठाकर ले गए. पीड़ित युवक की भांजी ने चौकी इंचार्ज शुभम सिंह को घटना की जानकारी दी. दरोगा ने कहा कि मैं क्या कर सकता हूँ जिसके बाद पहचान के लिए लड़की ने व्हाट्सएप पर मामा की फोटो भेज दी.

रात 3 बजे दरोगा ने लड़की से शुरू की चैट

दरोगा पर आरोप है देर रात लड़की से चैट के जरिये अभद्र बात शुरू की. जिसमें चैट के मैसेज भी वायरल हुआ है. आरोप है दरोगा शुभम सिंह ने रात तीन बजे लड़की को व्हाट्सएप मैसेज किया. जिसमें उसने लिखा कि 'मैं घर पर अकेले हूं,  तुम मेरे घर पर आ जाओ' इस पर लड़की ने कहा कि मेरे घर पर सब लोग सो रहे हैं,  यह ठीक नहीं है. फिर दरोगा ने कहा कि एक कप चाय पी लेना. लड़की ने कहा यह अच्छी बात नहीं है, मैं नहीं आ सकती तो दरोगा ने कहा अरे मैं तुमको खा थोड़ी जाऊंगा. मेरा तुमसे बस बात करने का मन है..बस फिर क्या लड़की से बात करने का यह चैट वायरल हो गया. 

दरोगा हुआ सस्पेंड

एडीसीपी अंकित शर्मा ने वायरल चैट का संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया जांच में पाया कि यह वायरल चैट सही है जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर दारोगा शुभम सिंह को सस्पेंड कर दिया और उसपर विभागीय कार्यवाई के आदेश दे दिए.

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us