Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jawan Film Trailer: शाहरुख की 'जवान' का धांसू ट्रेलर ! 7 सितंबर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

Jawan Film Trailer: शाहरुख की 'जवान' का धांसू ट्रेलर ! 7 सितंबर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
शाहरुख खान की फ़िल्म जवान का ट्रेलर रिलीज, फोटो साभार सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.फ़िल्म का धांसू ट्रेलर देख फैंस को इस फ़िल्म का अब बेसब्री से इंतजार है.यह फ़िल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी.शाहरुख का किरदार इस फ़िल्म में जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगा.अलग-अलग लुक में शाहरुख दिखाई देंगे. तीन भाषाओं में इस फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा.


हाईलाइट्स

  • शाहरूख खान की आने वाली फिल्म जवान का ट्रेलर हुआ रिलीज
  • जबरदस्त एक्शन,धांसू ट्रेलर देख फैंस को अब फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार
  • 7 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़, तीन भाषाओं में होंगी रिलीज

Trailer release of Shahrukh Khan's Jawan film : शाहरुख खान की आने वाली फ़िल्म जवान को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट आसमान छू रहा है.ट्रेलर जारी होते ही लोग अब इस एक्शन व थ्रिलर से भरपूर फ़िल्म का लुत्फ उठाने के लिए बेचैन हैं.शाहरुख खान एक नए अवतार में इस फ़िल्म में दिखाई दे रहे हैं.ट्रेलर में शाहरुख के अलग-अलग लुक्स दर्शकों को काफी लुभा रहे हैं. माना जा रहा है,किंग खान की यह फ़िल्म पठान से भी ज्यादा सफल साबित हो सकती है.इस फ़िल्म में दक्षिण भारत के भी कलाकार शामिल हैं.

शाहरुख की जवान का ट्रेलर रिलीज ,फैंस को दिखेगा भरपूर एक्शन

किंग खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का सभी फैन्स को इंतज़ार है.जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फ़िल्म जवान का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे खूब पसंद किया जा रहा है.शाहरुख अपनी इस फ़िल्म में कई गेटअप में दिखाई देंगे.फ़िल्म में कई सीन दिलदहलाने वाले, थ्रिलर और जबरदस्त खतरनाक एक्शन से भरपूर होंगे.तमिल फिल्मों के निर्देशक एटली के निर्देशन में जवान फ़िल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

जवान फ़िल्म गाढ़ सकती है सफलता के झंडे

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

शाहरुख जवान फ़िल्म में मुख्य किरदार की भूमिका में होंगे. साथ ही दक्षिण फ़िल्म की अभिनेत्री नयनतारा ,विजय सेतुपति भी दिखाई देंगे.फ़िल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त भी विशेष उपस्थिति में दिखाई देंगे.शाहरुख की जवान फ़िल्म माना जा रहा है कि पठान से ज्यादा सफलता के झंडे गाढ़ सकती है.शाहरुख ने फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज होने से पहले जम्मू कटरा जाकर माता वैष्णो देवी के दर्शन कर मत्था टेका था.

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फ़िल्म

इस फिल्म का निर्माण निर्देशक एन एटली ने किया है.जबकी प्रोड्यूसर की भूमिका में शाहरुख की पत्नी गौरी खान है. यह फ़िल्म शाहरूख प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है. फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है और फ़िल्म 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us