Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Bharat: राजनीतिक गलियारों में इंडिया या भारत को लेकर शुरू हुई सियासत ! नाम बदलने को लेकर नई बहस

इंडिया या भारत ! फोटो साभार सोशल मीडिया

India या भारत अब इस पर सियासी बहस शुरू हो गयी हैं. दरअसल, G-20 सम्मेलन के लिए जारी किए गए एक आमंत्रण पत्र के जरिये यह बहस शुरू हुई. पत्र में प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ आमंत्रण पत्र भेजा गया. जिसके मायने कई निकाले जा रहे हैं. संविधान के अनुच्छेद 1 में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत. यानी इंडिया और भारत दोनों नाम हमारे देश के ही हैं.

हाईलाइट्स

  • इंडिया या भारत पर हंगामा शुरू, गरमाने लगी सियासत
  • जी 20 में आमंत्रण में प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत लिखा आया, फिर शुरू हुई सियासत
  • आरएसएस प्रमुख ने भी दो दिन पहले कहा इंडिया का प्रयोग के बजाय भारत का प्रयोग करें

Politics heats up on writing Bharat instead of India : दो दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा दिये गए बयान में कहा गया कि अब इंडिया की जगह भारत शब्द का प्रयोग किया जाए. इसी के साथ ही जी-20 सम्मेलन में अतिथियों के आमंत्रण पत्र में प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ सामने आया. जबकि पहले सामान्य प्रचलन में प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया आता था. जिसके बाद यह सियासी राजनीति गरमाने लगी है.

G-20 के आमंत्रण पत्र के जरिये छिड़ी बहस

इंडिया या भारत पर सियासत शुरू हो गई है. दरअसल यह मामला जी-20 मे अतिथियों को जारी किए हुए आमंत्रण पत्र के जरिये सामने आया. प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया की जगह प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ आमंत्रण पत्र जारी किया गया. जिसके बाद से ही इस पर चर्चा शुरू हुई. उधर गठबन्धन इंडिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है कि मोदी सरकार हमारे इंडिया नाम रख लेने के बाद से ही घबरा गई है और उन्होंने इंडिया की जगह भारत का प्रयोग शुरू कर दिया है. 

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

इंडिया डेट्स भारत दोनों नाम एक ही

Read More: कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

संविधान में स्पष्ट रूप से अनुच्छेद प्रथम में यह लिखा है कि इंडिया ही भारत है, भारत ही इंडिया है.  इंडिया डेट्स भारत,  अब तक आखिर इंडिया लिखा जा रहा था, लेकिन अब अचानक इंडिया की जगह भारत लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ गई. 8 सितंबर से जी 20 सम्मेलन शुरू होने जा रहा है. आमंत्रण पत्र में प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा जारी किया गया.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जो एशिया शिखर सम्मेलन का आमंत्रण पत्र भेजा गया. उसमें भी प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया के बजाय भारत लिखा गया है. इससे पहले 1 सितंबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि अब इंडिया की जगह भारत शब्द का प्रयोग किया जाए. सूत्रों की माने तो संसद के विशेष सत्र पर इस मामले में विचार किया जा सकता है.

विपक्ष ने साधा निशाना,केंद्रीय मंत्री ने नाम बदलने की बात को बताया अफवाह

विपक्ष इंडिया के नेता आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आगामी होने वाली मीटिंग में अब इंडिया की जगह इंडिया गठबंधन की जगह इंडिया भारत गठबंधन पर विचार किया जाएगा. इसके बाद बीजेपी को अब देश के लिए कोई नया नाम सोचना शुरू कर देना चाहिए. उधर कांग्रेस नेता जय राम रमेश ने भी निशाना साधा. इस बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद के विशेष सत्र में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. जी20 के लोगो में इंडिया और भारत दोनो लिखा हुआ है, आखिर बेवजह की अफवाह क्यों फैलाई जा रही है.

06 Sep 2023 By Vishal Shukla

India Vs Bharat: राजनीतिक गलियारों में इंडिया या भारत को लेकर शुरू हुई सियासत ! नाम बदलने को लेकर नई बहस

हाईलाइट्स

  • इंडिया या भारत पर हंगामा शुरू, गरमाने लगी सियासत
  • जी 20 में आमंत्रण में प्रेजिडेंट ऑफ़ भारत लिखा आया, फिर शुरू हुई सियासत
  • आरएसएस प्रमुख ने भी दो दिन पहले कहा इंडिया का प्रयोग के बजाय भारत का प्रयोग करें

Politics heats up on writing Bharat instead of India : दो दिन पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा दिये गए बयान में कहा गया कि अब इंडिया की जगह भारत शब्द का प्रयोग किया जाए. इसी के साथ ही जी-20 सम्मेलन में अतिथियों के आमंत्रण पत्र में प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ सामने आया. जबकि पहले सामान्य प्रचलन में प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया आता था. जिसके बाद यह सियासी राजनीति गरमाने लगी है.

G-20 के आमंत्रण पत्र के जरिये छिड़ी बहस

इंडिया या भारत पर सियासत शुरू हो गई है. दरअसल यह मामला जी-20 मे अतिथियों को जारी किए हुए आमंत्रण पत्र के जरिये सामने आया. प्रेजिडेंट ऑफ़ इंडिया की जगह प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ आमंत्रण पत्र जारी किया गया. जिसके बाद से ही इस पर चर्चा शुरू हुई. उधर गठबन्धन इंडिया ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है कि मोदी सरकार हमारे इंडिया नाम रख लेने के बाद से ही घबरा गई है और उन्होंने इंडिया की जगह भारत का प्रयोग शुरू कर दिया है. 

इंडिया डेट्स भारत दोनों नाम एक ही

संविधान में स्पष्ट रूप से अनुच्छेद प्रथम में यह लिखा है कि इंडिया ही भारत है, भारत ही इंडिया है.  इंडिया डेट्स भारत,  अब तक आखिर इंडिया लिखा जा रहा था, लेकिन अब अचानक इंडिया की जगह भारत लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ गई. 8 सितंबर से जी 20 सम्मेलन शुरू होने जा रहा है. आमंत्रण पत्र में प्रेजिडेंट ऑफ भारत लिखा जारी किया गया.

जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जो एशिया शिखर सम्मेलन का आमंत्रण पत्र भेजा गया. उसमें भी प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया के बजाय भारत लिखा गया है. इससे पहले 1 सितंबर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि अब इंडिया की जगह भारत शब्द का प्रयोग किया जाए. सूत्रों की माने तो संसद के विशेष सत्र पर इस मामले में विचार किया जा सकता है.

विपक्ष ने साधा निशाना,केंद्रीय मंत्री ने नाम बदलने की बात को बताया अफवाह

विपक्ष इंडिया के नेता आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आगामी होने वाली मीटिंग में अब इंडिया की जगह इंडिया गठबंधन की जगह इंडिया भारत गठबंधन पर विचार किया जाएगा. इसके बाद बीजेपी को अब देश के लिए कोई नया नाम सोचना शुरू कर देना चाहिए. उधर कांग्रेस नेता जय राम रमेश ने भी निशाना साधा. इस बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद के विशेष सत्र में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है. जी20 के लोगो में इंडिया और भारत दोनो लिखा हुआ है, आखिर बेवजह की अफवाह क्यों फैलाई जा रही है.

Latest News

Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में विशेष स्थान रखता है. इसे रावणेश्वर ज्योतिर्लिंग...
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Follow Us