Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Guru Purnima 2023 : जानिए आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा,क्या है इसका महत्व

Guru Purnima 2023 : जानिए आषाढ़ के शुक्ल पक्ष में क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा,क्या है इसका महत्व
जानिए क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा : फोटो प्रतीकात्मक

Guru Purnima Importance: गुरु ऐसा शब्द है मात्र स्मरण करने से ही हमें इतनी ऊर्जा मिल जाती है कि हम हर कार्य को आत्म विश्वास के साथ कर सकते हैं.कठिन से कठिन डगर हो यदि आपके पास गुरु हैं तो आप हर बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर ले जाएंगे.तभी तो गुरु को भगवान से भी ऊपर कहा गया है.


हाईलाइट्स

  • 3 जुलाई को उदया तिथि में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा
  • आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा
  • इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है,गुरु का पूजन और चरण वंदना ही एकमात्र कृपा का बड़ा साधन है

Guru Purnima Time Date Importance 2023 : हिन्दू मान्यता और सनातन धर्म के अनुसार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस बार गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को उदया तिथि में मनाई जा रही है. बड़े ही शुभ संयोग के बीच गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी. इस गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा (Vyas Purnima) और आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadh Purnima) भी कहा जाता है.

गुरु के लिए यह श्लोक

गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:

अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है,गुरु ही साक्षात परब्रह्म है ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं..

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

जानिए गुरु शब्द का अर्थ

Read More: Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

कहते है गुरु को भगवान से भी ऊपर माना गया है. तभी तो गुरु पूजनीय हैं. गुरु शब्द का अर्थ गु और रु से मिलकर बना है गुरु ,गु मतलब अंधकार और रु का अर्थ दूर करना या हटाना यानी अंधकार को दूरकर प्रकाश की ओर ले जाने वाला गुरु है.

यदि आपके जीवन में गुरु हैं तो हर बाधा से आप निकल आते हैं.गुरु कृपा से हर राह आसान हो जाती है.

Read More: Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

ऐसे करें गुरु की पूजा

गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु की पूजा अवश्य करनी चाहिए. पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान ध्यान कर अपने गुरु के चरण वंदन कर उनकी पूजा करें. उन्हें पुष्प अर्पित करे,माला पहनाएं और उनकी आरती करें .ऐसा करने से गुरु प्रसन्न होते हैं और आपको परिवार कल्याण ,सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. वैसे तो हर दिन गुरु का स्मरण और सेवा करनी चाहिए .जब कोई संकट आता है तो गुरुकृपा मात्र से ही आपके संकट दूर हो जाएंगे.

गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं 

गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है.महाभारत,18 महापुराण व अन्य वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास हैं . इन्हें भगवान स्वरुप माना गया है. महर्षि वेद व्यास जी के वैसे तो अनेक शिष्य रहे लेकिन 5 शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा की शुरुआत की. महर्षि व्यास जी ने श्रीमद्भागवत का पाठ कुछ ऋषि मुनियों व शिष्यों को सुनाया .जिसके बाद इन शिष्यों ने अपने गुरु की चरण वंदना कर उन्हें पुष्प माला पहनाई और उनकी आरती की.तभी से गुरु पूर्णिमा की शुरुआत हुई इसे पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. 

भगवान से भी गुरू श्रेष्ठ

गुरु को भगवान से श्रेष्ठ माना गया है. कहा जाता है कि भगवान एक बार रूठ जाएं तो गुरु की शरण मिल जाती है,यदि गुरु रूठ गए तो कहीं भी शरण नहीं मिलती इसलिए गुरु को भगवान से श्रेष्ठ माना गया है. गुरु आपके अंदर के आत्म विश्वास को जगाते है जिससे हर राह आसान बन जाती है.गुरु का पद सबमें श्रेष्ठ माना गया है .इसलिए हे गुरु हम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us