Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur bajrangdal news : जागरूकता का संदेश लेकर भारी संख्या में 'द केरला' स्टोरी मूवी देखने पहुंची लड़कियां

Kanpur bajrangdal news : जागरूकता का संदेश लेकर भारी संख्या में 'द केरला' स्टोरी मूवी देखने पहुंची लड़कियां
कानपुर में द केरला स्टोरी मूवी देखती लड़कियां

कानपुर में बजरंगदल के द्वारा 250 से ज्यादा लड़कियों को द केरला स्टोरी मूवी सिनेमा हॉल में मुफ्त में दिखाई गई , इस दौरान फ़िल्म देखने को लेकर लड़कियों में होड़ मची रही, उम्मीद से भी ज्यादा बहनों ने ये मूवी अपने परिवार संग जाकर देखी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में बजरंग दल द्वारा दिखाई गई बहनों को द केरला स्टोरी मूवी
  • नावेल्टी सिनेमा में मुफ्त में दिखाई गई मूवी
  • बहने इस फ़िल्म को देखने के बाद हो जागरूक,परिवार संग देखी फ़िल्म

Girls watch film by Bajrang Dal in Kanpur : द केरला स्टोरी फ़िल्म को लेकर देश भर में हाहाकार मचा हुआ है लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर बनी ये फ़िल्म में दिखाया गया है कि लड़कियों को कैसे टारगेट कर उन्हें लव जिहाद और धर्मांतरण के दलदल में फंसाया जाता है , लड़कियां जागरूक हो इसलिए बजरंगदल ने ये बीड़ा उठाया कि उन्हें इस मूवी को दिखाया जाए जिससे वे जागरूक हो और अपने आसपास जुड़ी बहनों को भी जागरूक करें.आज नावेल्टी सिनेमा में भारी संख्या में हमारी बहनें फ़िल्म देखने पहुंची है.

फ़िल्म को देखें और बनें जागरूक

कानपुर बजरंगदल के जिला संयोजक कृष्णा तिवारी के द्वारा कानपुर में बहनों को मुफ्त में इस मूवी के टिकट वितरित किये गए थे, जहां रविवार को नावेल्टी सिनेमा में 250 से ज्यादा लड़कियों ने इस मूवी को देखा इतना ही नहीं कुछ लड़कियां अपने परिवार संग भी इस मूवी को देखने पहुंची थीं,

बजरंगदल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मूवी सत्य घटनाओँ पर आधारित है, इस मूवी को दिखाने का उद्देश्य यही है कि बहनों के साथ हो रहे अन्याय को रोका जा सके इसलिए धर्मांतरण और लव जिहाद के दलदल से कैसे बचें जिसको लेकर हिन्दू बहनों को जागरूक करने की पहल है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us