Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident : फतेहपुर में दिवाली पर टूटा दुःखों का पहाड़ एक्सीडेंट में 6 की मौत

Fatehpur Road Accident : फतेहपुर में दिवाली पर टूटा दुःखों का पहाड़ एक्सीडेंट में 6 की मौत
Fatehpur Road Accident

यूपी के फतेहपुर में कई परिवारों पर दिवाली कहर बरपा गई, सड़क हादसों में बीते 36 घण्टों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया.

Fatehpur Accident News : यूपी के फतेहपुर में दिवाली पर कई परिवारों में मातम में पसर गया. बीते 36 घण्टों के अंदर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 6 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई.वहीं सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे पर बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई.

चांदपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव में मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली पलट जानें से ड्राइवर की हो गई.रक्षपालपुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी.हादसे में महिला की मौत हो गई. जबकि पति गंभीर घायल है.

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मडराँव गांव में ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से 13 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई.सभी मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

इसी तरह ट्रक की टक्कर से शनिवार रात ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई.हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया.जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर निवासी छंगा गौतम (45) नउवाबाग सवारियों को छोड़ने रात को गया था.लौटते समय सामने से ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी.हादसे में छंगा गंभीर रूप से घायल हो गया,पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

 

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us