Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Firozabad Murder Viral Video:चार बहनों ने लाठी डंडों से पीटकर कर दी युवक की हत्या दिल दहला देने वाला है वीडियो

Firozabad Murder Viral Video:चार बहनों ने लाठी डंडों से पीटकर कर दी युवक की हत्या दिल दहला देने वाला है वीडियो
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

यूपी के फिरोजाबाद में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है.चार बहनों ने लाठी डंडों से पीटकर पड़ोसी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी.घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है जो कि काफ़ी खौफ़नाक है. (Firozabad Murder Viral Video)

Firozabad Murder News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ज़िले से ख़ौफ़नाक तस्वीरे सामने आई हैं.एक युवक का लाठी डंडों से तब तक पीटा गया है जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.घटना से जुड़ा एक वीडियो (Firozabad Murder Viral Video) भी सोशल मीडिया में वायरल है, जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियां औऱ लड़के जमीन पर बैठे एक युवक की लाठी डंडों से पिटाई कर रहे हैं. डंडों से सीधे सिर पर हमला किया जा रहा है. लहूलुहान ज़मीन पर बैठा युवक अपनी जान की भीख मांग रहा है लेकिन लाठियां बरसने बन्द नहीं होती है.

 

क्या है पूरा मामला...

फिरोजाबाद (Firozabad News) के कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ले की यह पूरी घटना है. बताया जा रहा है कि जिस युवक की लड़कियों ने पीट पीटकर हत्या की है उसका नाम रामगोपाल है.वह हत्यारोपी बहनों के घर सामने रहता था.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक युवक उक्त बहनों के ऊपर आए दिन अश्लील कमेंट करता था.गाली गलौच भी करता था.( Firozabad Murder Viral Video)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

सोमवार रात भी वह घर के बाहर खटिया डालकर चारों बहनों को कथित तौर पर गालियां दे रहा था.जिसके बाद गुस्साई बहनों ने युवक पर लाठी डंडों और बेल्ट से हमला बोल दिया.पड़ोस में बहनों के चचेरे भाई भी रहते हैं वह भी मौके पर आ गए औऱ युवक की पिटाई की.इसी पिटाई में युवक की जान चली गई.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

पूरी रात गली में पड़ी रही लाश..

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

घटना सोमवार देर रात की है लेकिन पुलिस को सूचना मंगलवार सुबह मिली.पूरी रात युवक का शव गली में पड़ा रहा. मृतक रामगोपाल अविवाहित था.वह अपने बड़े भाई औऱ भाभी के साथ रहता था.सुबह मृतक की भाभी ने पुलिस को सूचना दी थी.

पुलिस अधीक्षक (SP Firozabad) अखिलेश नारायण सिंह (IPS Akhilesh Narayan Singh) ने बताया कि मामले में सात लोगों की संलिप्तता पाई गई है.चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीन फ़रार हैं. घटना की जांच की जा रही है. दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us