Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:शाह के ऐतिहासिक मेले का हुआ शुभारंभ-सात दिनों तक रहेगी धूम।

फ़तेहपुर:शाह के ऐतिहासिक मेले का हुआ शुभारंभ-सात दिनों तक रहेगी धूम।
शाह मेले की व्यवस्था देखती पुलिस

Fatehpur Shah Mela

सैकड़ो वर्ष पुराने मकर संक्रांति के अवसर पर बहुआ विकास खण्ड के शाह क़स्बे में लगने वाले मेले का शुभारंभ हो गया जो एक हफ़्ते तक चलेगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: देश भर मे मकर संक्रांति का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है इस अवसर पर जगह जगह शहर गाँव कस्बों में मेलों का आयोजन किया जाता है।जिले में भी इस अवसर पर कई जगह मेलों का शुभारंभ हो गया।

फ़तेहपुर:शाह के ऐतिहासिक मेले का हुआ शुभारंभ-सात दिनों तक रहेगी धूम।
फ़तेहपुर:शाह के ऐतिहासिक मेले का हुआ शुभारंभ-सात दिनों तक रहेगी धूम : फोटो युगान्तर प्रवाह


बहुआ विकास खण्ड के शाह क़स्बे में लगने वाले ऐतिहासिक शाह मेले का शुभारंभ मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता ने फीता काटकर किया।मेले में दूर दूर से आई विभिन्न सामानों की दुकानों से मेला परिसर चहल पहल से भरा हुआ है। कस्बेवासियों की मानें तो यह मेला सैकड़ो वर्ष पुराना है जो हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर प्रारम्भ होकर आगामी सात दिनों तक चलता है।मेला क़स्बे स्थित जियारेस्वर बाबा मंदिर के परिसर में आयोजित होता है।

मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए मेला प्रांगण का गाजीपुर थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह,मेला अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह 'बाबुन' शाह चौकी इंचार्ज देवी दयाल वर्मा ने निरीक्षण किया।साथ ही थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने मेला परिसर में आरजकता फैलाने वालों से सख़्ती के साथ निपटने की हिदायत भी दी।

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us