Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Road Accident News : फतेहपुर में बाइक सवार चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Fatehpur Road Accident News : फतेहपुर में बाइक सवार चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
मृतक आमिर औऱ सरताज़ ( फाइल फ़ोटो )

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में देर रात मौसी के घर से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई.


हाईलाइट्स

  • सड़क हादसे में चचरे भाइयों की मौत..
  • हुसैनगंज थाना क्षेत्र की घटना..
  • मौसी के घर से देर रात बाइक से लौट रहे थे मृतक..

Fatehpur Road Accident News : फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतक रिश्ते में चचरे भाई थे. 

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सरताज़ (20) औऱ आमिर (21) अपनी मौसी के घर चितिसापुर आए हुए थे. यहां से रात को दोनों बाइक से वापस घर लौटने के लिए निकले थे. थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसके चलते दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय राहगीरों की सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने युवकों को हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. दोनों युवकों की मौत हो गई है. शवों से मिले आधार कार्ड से मृतकों की पहचान हुई है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा लिखकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us