Fatehpur Suicide News : फतेहपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फाँसी आज होनी थी जॉइनिंग
On
फतेहपुर के एक युवक ने घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि मृतक युवक की आज गांव के ही सरकारी स्कूल में योगा टीचर के रूप में जॉइनिंग होने वाली थी, लेकिन जॉइनिंग के पहले युवक ने सुसाइड कर लिया.
Fatehpur News : फतेहपुर के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फाँसी लगा आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टकियापर अफाई गांव का रहने वाला रोबिंद (25) पुत्र हीरालाल का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी पर लटका हुआ मिला.
बताया जा रहा है कि मृतक युवक प्रयागराज गया हुआ था, वहां उसका मोबाइल खो गया था. मोबाइल खोने के बाद से वह काफ़ी परेशान था. प्रयागराज से लौटने के बाद घर में वह गुमसुम सा रहता था.
आज होनी थी युवक की जॉइनिंग (Fatehpur Suside News)

मामले के बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या की है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
Tags:
Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
