Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में दो औऱ गौकश मुठभेड़ में गिरफ्तार लेक़िन इस बार पुलिस टीम ने यह बड़ी ग़लती कर दी.!

Fatehpur News : फतेहपुर में दो औऱ गौकश मुठभेड़ में गिरफ्तार लेक़िन इस बार पुलिस टीम ने यह बड़ी ग़लती कर दी.!
Fatehpur News: घटना स्थल पर घायल पड़े गौकश

यूपी के फतेहपुर में दो औऱ गौकश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं. यह मुठभेड़ बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई है. Fatehpur Encounter News

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर में इन दिनों गौवंश तस्करी औऱ गौकशी से जुड़े अपराधियों की शामत आई हुई है, एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर ऐसे अपराधियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां जारी हैं, ख़ास बात यह कि अधिकांश कुख्यात गौकश पुलिस मुठभेड़ ( Fatehpur Police Encounter ) के दौरान गिरफ्तार किए जा रहे हैं.पिछले 24 घण्टे के अंदर अलग अलग थाना क्षेत्रों में तीन गौतस्कर मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक पीआरओ ने बताया कि शनिवार देर रात थाना बिंदकी पुलिस ( Fatehpur Bindki Encounter ) व एसओजी टीम के साथ थाना बिंदकी क्षेत्र आलमगंज, प्रतापुर गांव के पास शातिर गोतस्करों से मुड़भेड हुई जिसमे 02 गोतस्कर अंसार पुत्र बब्लू व शाकिब उर्फ चींटा पुत्र लल्लन निवासीगण पट्टीशाह थाना हथगांव जनपद फतेहपुर के पैर में गोली लगी जिससे दोनों घायल हो गया है.जिसको उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है. 

एक अज्ञात अभियुक्त अंधरे का फायदा उठाकर भाग गया है कॉम्बिंग कर तलाश की जा रही है. अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद तमंचा, 02 कारतूस जिंदा, 02 खोखा कारतूस, 1 अदद मोटरसाइकिल, चापड़, चाकू, ठीहा व गोकशी के लिए लायी गयी 1 गाय बरामद हुई है.

मुठभेड़ की सूचना पर एसपी राजेश कुमार सिंह मौक़े पर पहुँचें उन्होंने बताया कि अभियुक्त अंसार के विरुद्ध गंभीर अपराधों में कुल 08 मुकदमे पंजीकृत हैं तथा शाकिब उर्फ चींटा के विरुद्ध भी गंभीर अपराधो में 4 मुकदमे पंजीकृत है. यह दोनों शातिर किस्म के अपराधी है. इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने पुलिस औऱ एसओजी टीम को 25 हज़ार नगद इनाम देने की घोषणा की है.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

पुलिस ने क्या गलती की..

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

योगी सरकार में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन लंगड़ा को लेकर कई बार सवाल उठते हैं कि पुलिस इसका बेजा फ़ायदा उठा रही है, हालांकि अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कठोर कार्रवाई से आम जनमानस में सुरक्षा औऱ अपराधियों में डर का माहौल रहता है यह अच्छी बात है.

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

पुलिस एनकाउंटर कैसे होते हैं यह भी किसी से छिपा नहीं है, लेकिन कई बार पुलिस टीम कई बड़ी गलतियां कर देती हैं जो एनकाउंटर को औऱ ज्यादा सवालों के घेरे में खड़ा कर देता है.

मरहम पट्टी किए आराम से घटनास्थल पर लेटा गौतस्कर

अब इसी एनकाउंटर ( Fatehpur Bindki Encounter ) की बात कर लेते हैं, दो गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दोनों के पैर में गोली लगी हुई है, जहां गोली लगी हुई वहां बढ़िया अच्छे से मरहम पट्टी भी बांध दी गई है, जबकि फ़ोटो घटनास्थल की ही हैं. अब सवाल ये उठता है कि घटनास्थल पर तुरन्त मरहम पट्टी कौन करेगा औऱ माना पुलिस ने कर भी दी होगी तो फिर उसी एक पोजिशन में लेटकर फ़ोटो कौन क्लिक कराता है.!

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us