Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत 7 लोग घायल

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 की मौत 7 घायल : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur Lightings Death News : यूपी के फतेहपुर में अलग-अलग स्थानों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा 6 की मौत 7 घायल
  • जनपद के कई थाना क्षेत्रों में गिरी आकाशीय बिजली क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • फतेहपुर डीएम श्रुति ने मृतकों के परिजनों को सरकारी मदद की बात कही

Fatehpur Lightings Death News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला. जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

फतेहपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में गिरी आकाशीय बिजली

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया अलग-अलग क्षेत्रों में घटना से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हैं. बताया जा रहा है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव में गायत्री (18) पुत्री रहिमाल रैदास और सोनम (19) पुत्री सुखराज पासवान की मौत हो गई जबकि प्रियंका (17) पुत्री राजकुमार, सोनी (18) पुत्री बुद्धराज गंभीर रूप स घायल हो गईं. जानकारी के मुताबिक सभी लड़कियां धान लगाकर वापस आ रही थीं तभी आकाशीय बिजली इनपर गिर गई.

वहीं शाह कस्बे में किरण (17) पुत्री नंदलाल और अनुराधा (18) पुत्री स्व0 शिवकुमार की मौत हो गई जबकि सुलतानगढ़वा शाह की रेखा देवी (36) पत्नी इंद्रसेन, सरोज (35) पत्नी मनोज कुमार, बिमला देवी (45) पत्नी राम बहादुर और बेबी (18) पुत्री राम बहादुर घायल हो गईं हैं.

Read More: CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर

जानकारी के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के मड़फा मजरे अजमदपुर के शिव करन पाल (32) पुत्र बुधराज पाल खेतों में भेड़ चराने गया था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

वहीं मलवां थाना क्षेत्र के उमर गहना का रहने वाला सर्वेश (14) पुत्र बुद्दून की खेत में बकरी चराने के दौरान मौत हो गई जबकि अनुज (13) पुत्र सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग

दैवीय आपदा कोष से मिलेगा चार लाख का मुवावजा

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने के बाद पुलिस ने मृतकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है वहीं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ पीके सिंह ने बताया कि घायलों का समुचित इलाज हो रहा है परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है. घायलों को देखने पहुंची डीएम श्रुति ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी साथ ही घायलों के मेडिकल निरीक्षण के बाद निर्धारित सहायता राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी का बेहतर उपचार किया जा रहा है

05 Jul 2023 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत 7 लोग घायल

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा 6 की मौत 7 घायल
  • जनपद के कई थाना क्षेत्रों में गिरी आकाशीय बिजली क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • फतेहपुर डीएम श्रुति ने मृतकों के परिजनों को सरकारी मदद की बात कही

Fatehpur Lightings Death News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला. जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

फतेहपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में गिरी आकाशीय बिजली

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया अलग-अलग क्षेत्रों में घटना से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल हैं. बताया जा रहा है कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव में गायत्री (18) पुत्री रहिमाल रैदास और सोनम (19) पुत्री सुखराज पासवान की मौत हो गई जबकि प्रियंका (17) पुत्री राजकुमार, सोनी (18) पुत्री बुद्धराज गंभीर रूप स घायल हो गईं. जानकारी के मुताबिक सभी लड़कियां धान लगाकर वापस आ रही थीं तभी आकाशीय बिजली इनपर गिर गई.

वहीं शाह कस्बे में किरण (17) पुत्री नंदलाल और अनुराधा (18) पुत्री स्व0 शिवकुमार की मौत हो गई जबकि सुलतानगढ़वा शाह की रेखा देवी (36) पत्नी इंद्रसेन, सरोज (35) पत्नी मनोज कुमार, बिमला देवी (45) पत्नी राम बहादुर और बेबी (18) पुत्री राम बहादुर घायल हो गईं हैं.

जानकारी के मुताबिक ललौली थाना क्षेत्र के मड़फा मजरे अजमदपुर के शिव करन पाल (32) पुत्र बुधराज पाल खेतों में भेड़ चराने गया था तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई.

वहीं मलवां थाना क्षेत्र के उमर गहना का रहने वाला सर्वेश (14) पुत्र बुद्दून की खेत में बकरी चराने के दौरान मौत हो गई जबकि अनुज (13) पुत्र सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया

दैवीय आपदा कोष से मिलेगा चार लाख का मुवावजा

फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने के बाद पुलिस ने मृतकों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है वहीं घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ पीके सिंह ने बताया कि घायलों का समुचित इलाज हो रहा है परिजनों को घबराने की जरूरत नहीं है. घायलों को देखने पहुंची डीएम श्रुति ने कहा कि मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार लाख की सहायता राशि दी जाएगी साथ ही घायलों के मेडिकल निरीक्षण के बाद निर्धारित सहायता राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी का बेहतर उपचार किया जा रहा है

Latest News

Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. गुरुवार को भारी...
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल
UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

Follow Us