Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत ! कानपुर के हैलेट में था भर्ती

Fatehpur News: फतेहपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत ! कानपुर के हैलेट में था भर्ती
फतेहपुर आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत : फोटो प्रतीकात्मक

फतेहपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि काफी दिनों से बंदी बीमार था जिसका इलाज कानपुर के हैलेट में चल रहा था.जेल जाने के दो महीने बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई थी


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में उम्र कैद की सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान कानपुर में मौत
  • फतेहपुर की जेल में आईपीसी की धारा 307 की सजा काट रहा था शंकर लोधी
  • कानपुर में इलाज के दौरान हुई थी कैंसर की पुष्टि, बिंदकी के तेंदुली का रहने वाला था बंदी

Fatehpur Prisoner Death News: यूपी के फतेहपुर में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की सोमवार को कानपुर के हैलेट में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक शंकर लोधी की तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी जिसका पहले जेल में ही इलाज किया गया हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल में भर्ती किया गया उसके बाद आठ जून को हैलेट के लिए रैफर हो किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आईपीसी की धारा 307 के तहत कोर्ट ने सुनाई थी सजा (Fatehpur News)

फतेहपुर के बिंदकी (Bindki News) कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव निवासी शंकर लोधी (72) एक अपराधी था जिसको कोर्ट ने आईपीसी की धारा 307 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. तीन मार्च 2023 को जेल जाने के दो महीने बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी जिसका पहले जेल के अस्पताल में इलाज किया गया. हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में काफी दिन भर्ती किया गया लेकिन तबियत में सुधार ना होने के कारण आठ जून को कानपुर के हैलेट के लिए रैफर कर दिया गया जहां ट्रीटमेंट के दौरान ही उसकी मौत हो गई

कैंसर की वजह से बंदी की हुई मौत (Fatehpur Prisoner Death)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

कानपुर में इलाज के दौरान शंकर का सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड किया गया शक होने पर कैंसर की जांच की गई जिससे पेट में कैंसर की बात डॉक्टरों ने बताई. बंदी का हैलेट में इलाज चलता लेकिन सोमवार के दिन शंकर ने दम तोड़ दिया. मीडिया को जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक मो. अकरम खान ने बताया कि बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई है जिसका पोस्टमार्टम कानपुर में ही कराया गया था कार्यवाही के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव दे दिया गया है.

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us