Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Nagar Palika Bjp Candidate : भाजपा में टिकट दावेदारों की भारी भीड़ इस जाति से हो सकता है प्रत्याशी

Fatehpur Nagar Palika Bjp Candidate : भाजपा में टिकट दावेदारों की भारी भीड़ इस जाति से हो सकता है प्रत्याशी
Fatehpur Nagar Palika Bjp Candidate

नगर पालिका चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा में टिकट मांगने वालों की भारी भीड़ है.फतेहपुर सदर नगर पालिका की की बात करें तो यहां दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए आवेदन दिया है.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ में प्रदेश बीजेपी आलाकमान की बैठक..
  • बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन..
  • फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा से टिकट मांगने वालों की भारी भीड़..

Fatehpur Bjp Candidate News : यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों के बाद अब प्रत्याशियों के चयन को लेकर पार्टियों के भीतर मंथन का दौर शुरू है. सबसे ज्यादा माथापच्ची सत्ताधारी दल भाजपा को करना पड़ रहा है.क्योंकि यहां टिकट दावेदारों की लंबी लाइन फतेहपुर जनपद के सदर नगर पालिका क्षेत्र की बात करें तो यहां से भाजपा में दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है.

इस जाति के उम्मीदवार को मिल सकता है टिकट...

जिला संगठन में महत्वपूर्ण पद पर आसीन एक पदाधिकारी भी टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं. सूत्र बताते हैं पदाधिकारी के लिए प्रदेश स्तर के कद्दावर मंत्री द्वारा पैरवी की जा रही है. वही भाजपा के टिकट पर पिछली बार चुनाव लड़ी प्रत्याशी अर्चना त्रिपाठी टिकट भी दावेदारों में शामिल है.साथ ही ओबीसी जातियों से आने वाले कई नेता भी टिकट की मांग कर रहे हैं हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र से ब्राह्मण समाज के उम्मीदवार पर भाजपा दांव लगाने जा रही है इसकी सम्भवना बढ़ गई है. 

भाजपा के लिए 'आगे कुंआ पीछे खाई' वाली स्थिति..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर की सदर नगर पालिका सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बन गई है. लेकिन उम्मीदवार चयन में भाजपा के पसीने छूट रहे हैं. सीट अनारक्षित घोषित है ऐसे में यदि भाजपा सामान्य जातियों को छोड़कर ओबीसी की तरफ जाती है तो अगड़ी जातियों के नाराज होने का खतरा है औऱ उसका खामियाजा भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है. वहीं ज़िले में दो अगड़ी जातियों के बीच चल रही राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का नुकसान भी भाजपा को हो रहा है. ऐसे में ब्राह्मण प्रत्याशी के चलते होने वाले सम्भावित खतरे को लेकर भी भाजपा चौकन्ना है.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us