Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Lightning: फतेहपुर में आकाशीय बिजली से मौत,नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था किसान

Fatehpur Lightning: फतेहपुर में आकाशीय बिजली से मौत,नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था किसान
फतेहपुर में आकाशीय बिजली से किसान की मौत हुसैनगंज के साहबगंज का मामला

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में आकाशीय बिजली के कहर से एक किसान की मौत हो गई खराब मौसम की वजह से नीम के पेड़ के नीचे खड़ा था किसान. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज की है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हुसैनगंज के साहबगंज का मामला
  • खेतों में काम करते समय पेड़ के नीचे खड़ा था किसान बिजली गिरने से मौत
  • फतेहपुर जिला प्रशासन दैवीय आपदा कोष से किसान के परिजनों को देगी चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Fatehpur Kisan Lightning Death: यूपी के फतेहपुर में आईएमडी ने मौसम को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग के अनुसार 24 से 28 मई के बीच तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. लेकिन मौसम कैसा भी हो किसान हमेशा अपनी जद्दोजहद में लगे रहते हैं. फतेहपुर में ऐसा ही एक किसान खेतों में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट आ गया. मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहबगंज का है.

खेत में काम करने पहुंचा था किसान गिर गई बिजली (Fatehpur Lightning)

फतेहपुर के हुसैनगंज क्षेत्र के साहबगंज निवासी रामनाथ पासवान (60) सुबह खेतों में काम करने गए थे कुछ समय बाद अचानक गरज के साथ बारिश होने लगी. बिजली की गर्जना और बारिश को देखते हुए किसान पास के ही नीम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया इसी दौरान पेड़ से होते हुए आकाशीय बिजली रामनाथ के ऊपर गिर गई जिससे वो बुरी तरह झुलस गए. घटना की सूचना में पहुंचे परिजन उनको अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दैवीय आपदा कोष से किसान को आर्थिक मदद (Fatehpur Lightning News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

मौसम के मिजाज़ को देखते हुए अधिकतर किसान मेड बंदी का काम करते हैं इसलिए रामनाथ भी फावड़ा लेकर पहुंचा था लेकिन आकाशीय बिजली ने उसकी जान ले ली. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. किसान के तीनों बेटों और पत्नी सुमित्रा का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि दैवीय आपदा कोष से जिला प्रशासन किसान के परिजनों को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी.

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us