Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Health News : बदले मौसम ने बढ़ाई चिंता सदर की ओपीडी में भारी भीड़

Fatehpur Health News : बदले मौसम ने बढ़ाई चिंता सदर की ओपीडी में भारी भीड़
फतेहपुर के जिला अस्पराल में पर्चा बनवाते तीमारदार : फोटो युगान्तर प्रवाह

फ़रवरी महीने में लगातार हो रहे मौसम के बदलाव से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो गई है. जिला अस्पताल की ओपीडी में भारी भीड़ देखने को मिल रही है.

Fatehpur News : तेज़ी से बदल रहे मौसम ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. फ़रवरी महीने में तापमान में रिकार्ड बढ़ोतरी से शरीर को एडजस्ट करने में दिक्कत हो रही है. बड़ी संख्या में लोग सर्दी, ज़ुकाम, बुखार से पीड़ित हो गए हैं. फतेहपुर में जिला अस्पताल की ओपीडी ने रिकॉर्ड तोड़ भीड़ हो रही है.

पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और जांच काउंटर तक लंबी लंबी लाइनें लग रहीं हैं. आलम यह है कि पर्चा बनवाने में कम से कम 20 मिनट से लेकर आधे घण्टे तक, डॉक्टर को दिखाने के लिए भी  लाइन में लगने के बाद आधा घण्टे बाद नम्बर आ रहा है. वहीं जांच रिपोर्ट अगले दिन तक मिल रही हैं.

अधिकांश सर्दी जुकाम से पीड़ित..

गर्मी व सर्दी के संधिकाल का समय होने से मौसमी बीमारियां फैल रही हैं.इसमें धूल व गर्मी सर्दी भी संक्रमण की वजह है.डाक्टरों के अनुसार गले में संक्रमण के बाद बुखार व खांसी की समस्या ज्यादा हो रही है. कोरोना संक्रमित हुए लोगों को ज्यादा परेशानी है. उन्हें उपचार में ज्यादा समय लग रहा है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

क्या है वजह..

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

फरवरी के महीने में ही देश के कई राज्यों में समय से पहले गर्मी पड़ने लगी है. इसका असर लोगों की सेहत (Health) पर पड़ रहा है, जिससे बीमारियां बढ़ने लगी हैं. बता दें कि हमारे देश में फरवरी-मार्च के महीने में बसंत का मौसम रहता है. इस मौसम में न तो ज्यादा ठंड रहती है और न ज्यादा गर्मी. टेंपरेचर में धीरे-धीरे इजाफा होने से हमारी बॉडी उसके अनुसार खुद को ढाल लेती है लेकिन जब तापमान में अचानक से बढ़ोतरी हो जाती है तब अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है. लूज मोशन, पेट दर्द, सर्दी, अनपच और वायरल जैसी बीमारियां फैलने लगती है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us